Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन  हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 Nov 2021 09:55 AM IST
सार

Poco M4 Pro 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 दिया गया है। फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले के साथ DCI-P3 वाइड कलर गामट, मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

विज्ञापन
Poco M4 Pro 5G Launched With 90Hz Display MediaTek Dimensity 810 SoC
Poco M4 Pro 5G - फोटो : Poco

    विस्तार

    पोको ने तमाम लीक्स रिपोर्ट के सामने आने के बाद अपने नए स्मार्टफोन Poco M4 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। Poco M4 Pro 5G, Poco M3 Pro 5G का री-ब्रांडेड वर्जन है जिसे चीन में Redmi Note 11 5G के नाम से लॉन्च किया गया था। Poco M4 Pro 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन मे डुअल स्टीरियो स्पीकर भी दिया गया है।

    Poco M4 Pro 5G की कीमत

    Poco M4 Pro 5G के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 229 यूरो यानी करीब 19,600 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 249 यूरो यानी करीब 21,300 रुपये है। Poco M3 Pro 5G को कूल ब्लू, पोको येलो और पावर ब्लैक कलर में 11 नवंबर से खरीदा जा सकेगा। भारतीय बाजार में फोन की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    Poco M4 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन

    Poco M4 Pro 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 दिया गया है। फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले के साथ DCI-P3 वाइड कलर गामट, मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन के साथ 8 जीबी डायनेमिक रैम की सुविधा मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Poco M4 Pro 5G का कैमरा

    पोको के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा कैमरे के साथ नाइट मोड भी है। Poco M4 Pro 5G के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Poco M4 Pro 5G की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, इंफ्रारेड (IR) ब्लास्टर, NFC, FM रेडियो, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की प्रो फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन का वजन 195 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें