Poco M4 Pro 4G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, जानें संभावित फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Feb 2022 09:42 AM IST
सार

Poco M4 Pro 4G में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। Poco M4 Pro 4G में मीडियाटेक Helio G96 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक UFS2.2 स्टोरेज मिलेगी।

Poco M4 Pro 4G India Launch Date Confirmed for February 28
Poco M4 Pro 4G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    पोको के नए 4जी स्मार्टफोन Poco M4 Pro 4G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। Poco M4 Pro 4G को 28 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। पिछले सप्ताह ही पोको इंडिया ने Poco M4 Pro 5G को लॉन्च किया है जो कि Redmi Note 11 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। लॉन्चिंग से पहले Poco M4 Pro 4G के कुछ फीचर्स भी लीक हुए हैं जिसके मुताबिक Poco M4 Pro 4G में मीडियाटेक Helio G96 प्रोसेसर मिलेगा। Poco M4 Pro 4G की लॉन्चिंग 28 फरवरी को शाम को 7 बजे होगी। कंपनी ने लॉन्चिंग के लिए मीडिया इनवाइड भी भेजने शुरू कर दिए हैं।

    Poco M4 Pro 4G की स्पेसिफिकेशन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक Poco M4 Pro 4G में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। Poco M4 Pro 4G में मीडियाटेक Helio G96 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक UFS2.2 स्टोरेज मिलेगी। फोन को 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया जाएगा।

    जहां तक Poco M4 Pro 4G के कैमरे का सवाल है तो फोन में तीन रियर कैमरे मिल सकते हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल होगा और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो मिलेगा। सेल्फी के लिए पोको के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। Poco M4 Pro 4G के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

    आपको याद दिला दें कि Poco M4 Pro 5G को हाल ही में भारतीय बाजार में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर है और 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W Pro फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।