Poco M4 5G Quick Review: अच्छी डिजाइन वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन
Poco M4 5G के 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। यदि आपके पास SBI का कार्ड है तो आपको 2,000 रुपये की छूट मिलेगी जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमतें क्रमशः 10,999 रुपये और 12,999 रुपये हो जाएंगी।

विस्तार
पोको इंडिया ने हाल ही में भारत में अब तक का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Poco M4 5G को भारत में डुअल रियर कैमरा और मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। Poco M4 5G के साथ सात 5जी बैंड दिए गए हैं। फोन में UFS 2.2 स्टोरेज के साथ 6 जीबी रैम के साथ Turbo रैम भी है जिसकी मदद से 2 जीबी तक रैम को बढ़ाया जा सकेगा। Poco M4 5G के साथ Hypnotic Swirl Design डिजाइन मिलेगी। फोन को वाटरप्रूफ के लिए IP52 की रेटिंग मिली है।

Poco M4 5G के 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। यदि आपके पास SBI का कार्ड है तो आपको 2,000 रुपये की छूट मिलेगी जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमतें क्रमशः 10,999 रुपये और 12,999 रुपये हो जाएंगी। Poco के इस फोन की बिक्री 5 मई से दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट से कूल ब्लू, पावर ब्लैक और येलो में होगी। आइए क्विक रिव्यू में जानते हैं कि कैसा है सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन?
Poco M4 5G Quick Review: डिजाइन

Poco M4 5G के साथ भी कंपनी ने हर बार की तरह डिजाइन को लेकर एक्सपेरिमेंट किया है। Poco M4 5G के बैक पैनल पर रियर कैमरे का एरिया एक बैनर की तरह है। पोको का यह फोन कूल ब्लू, पावर ब्लैक और येलो में उपलब्ध है।

रिव्यू के लिए हमारे पास येलो कलर था। रियर कैमरे का बंप बहुत ही कम है जो कि एक अच्छी बात है। बैक पैनल पर एक पैटर्न है जिसे आप महसूस कर सकते हैं। इस पैटर्न की वजह से अच्छी ग्रिपिंग बनती है और फोन हाथ से फिसलता नहीं है।

फोन का फ्रेम फ्लैट है, हालांकि पूरी तरह से नहीं। नीचे की ओर सिंगल स्पीकर के साथ टाईप-सी पोर्ट है। ऊपर की ओर हेडफोन जैक दिया गया है। सिम कार्ड ट्रे लेफ्ट में है और राइट में पावर और वॉल्यूम बटन को जगह मिली है। पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर है जो फास्ट है। कुल मिलाकर कहें तो Poco M4 5G अपनी कीमत की रेंज में वाकई एक आकर्षक डिजाइन वाला फोन है।
Poco M4 5G Quick Review: डिस्प्ले

Poco M4 5G में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी मिलेगा। डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। पहली नजर डिस्प्ले की शार्पनेस और कलर्स हमें अच्छे लगे। टच भी फास्ट और स्मूथ है। यदि आप वीडियो देखने और हल्के गेमिंग के लिहाज से फोन को खरीदते हैं तो आपको निराशा हाथ नहीं लगेगी।