Poco M4 5G: सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत 11 हजार रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 29 Apr 2022 04:20 PM IST
सार

Poco M4 5G के 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। यदि आपके पास SBI का कार्ड है तो आपको 2,000 रुपये की छूट मिलेगी जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमतें क्रमशः 10,999 रुपये और 12,999 रुपये हो जाएंगी।

विज्ञापन
Poco M4 5G Launched in India With MediaTek Dimensity 700 Price and Specifications
Poco M4 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    यदि आप भी किसी सस्ते 5जी स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। पोको इंडिया ने भारत में अब तक का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Poco M4 5G को भारत में डुअल रियर कैमरा और मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। Poco M4 5G के साथ 7 5जी बैंड दिए गए हैं। फोन में UFS 2.2 स्टोरेज के साथ 6 जीबी रैम के साथ Turbo रैम भी है जिसकी मदद से 2 जीबी तक रैम को बढ़ाया जा सकेगा। Poco M4 5G के साथ Hypnotic Swirl Design डिजाइन मिलेगी। फोन को वाटरप्रूफ के लिए IP52 की रेटिंग मिली है।

    Poco M4 5G के 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। यदि आपके पास SBI का कार्ड है तो आपको 2,000 रुपये की छूट मिलेगी जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमतें क्रमशः 10,999 रुपये और 12,999 रुपये हो जाएंगी। Poco के इस फोन की बिक्री 5 अप्रैल से दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट से कूल ब्लू, पावर ब्लैक और येलो में होगी।

    विज्ञापन

    Poco M4 5G के साथ एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 है। इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी मिलेगा। पोको के इस फोन के साथ मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। इसके साथ 2 जीबी तक वर्चुअल रैम भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें