फ्लिपकार्ट की सेल: स्मार्टफोन खरीदने का सबसे शानदार मौका, मिल रही पांच हजार रुपये की छूट
POCO X4 Pro 5G में 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 5000mAh की बैटरी है। Poco X4 Pro 5G के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है लेकिन सेल में 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

विस्तार
फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल की तारीख की घोषणा अभी तक कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है लेकिन तमाम मोबाइल कंपनियां अपने फोन पर मिलने वाले ऑफर के बारे में लगातार अपडेट दे रही हैं। POCO ने फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 2022 को लेकर अपने फोन पर मिलने वाले ऑफर की जानकारी दे दी है। POCO की घोषणा के मुताबिक फ्लिपकार्ट की इस सेल में उसके फोन पर 5,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। इस डिस्काउंट में बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं और सेल की शुरुआत आज यानी 13 सितंबर से हो गई है। आइए सभी फोन पर मिलने वाले ऑफर्स जानते हैं...
POCO X4 Pro 5G का ऑफर

कंपनी के मुताबिक यह उसका सबसे ऑलराउंडर फोन है। इसमें स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 120Hz सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसके साथ 67W की फास्ट चार्जिंग है। POCO X4 Pro 5G में 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 5000mAh की बैटरी है। Poco X4 Pro 5G के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है लेकिन सेल में 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
POCO M4 Pro 5G का ऑफर

इस फोन में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.6 इंच की FHD+ डिस्प्ले है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। POCO M4 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। इस फोन को 3,500 रुपये की छूट के साथ 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इस फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज को 4,500 रुपये की छूट के साथ 14,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।