Poco F5 5G की लॉन्च तारीख आई सामने, स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा फोन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 19 Mar 2023 10:38 AM IST
सार

Poco F5 5G को अनरिलीज रेडमी नोट 12 टर्बो के री-ब्रांडेड वर्जन के दौर पर पेश किया जा सकता है, जो हाल ही में घोषित क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर के साथ आता है।

विज्ञापन
Poco F5 5G may launch with Snapdragon 7+ Gen 2 SoC and 120hz refresh rate know price and features
Poco F5 5G - फोटो : Poco

    विस्तार

    शाओमी के स्वामित्व वाले ब्रांड पोको ने अभी 14 मार्च को भारत में मिड-रेंज स्मार्टफोन Poco X5 5G लॉन्च किया है। अब कंपनी ने अपने नए मिड रेंज फोन Poco F5 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आगामी फोन को अनरिलीज रेडमी नोट 12 टर्बो के री-ब्रांडेड वर्जन के दौर पर पेश किया जा सकता है, जो हाल ही में घोषित क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं फोन को 120Hz रिफ्रेश रेट और 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा।

    91 मोबाइल्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Poco FG स्मार्टफोन जिसे Redmi Note 12 Turbo का रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। इस फोन को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का QHD+ एमोलेड पैनल, 1,400 निट्स तक ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट और 1,920Hz PWM डिमिंग के साथ पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    रेडमी ने हाल ही में पुष्टि की थी कि Redmi Note 12 Turbo में स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा। इसका मतलब है कि Poco F5 5G में भी यही चिपसेट हो सकता है। मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज पैक किया जा सकता है। 5G फोन के साथ एंड्रॉयड 13 ओएस के लेटेस्ट वर्जन मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आगामी Poco F5 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा रियर सेटअप हो सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। दो अन्य कैमरे 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के मिलेंगे। ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश का सपोर्ट मिलेगा। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा होने की उम्मीद है। Poco F5 5G में 67W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें