Poco F4 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, मिलेगा स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Jun 2022 09:38 AM IST
सार

Poco F4 5G की भारत के अलावा ग्लोबल लॉन्चिंग 23 जून को शाम 5.30 बजे होगी। लॉन्चिंग इवेंट को कंपनी के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
Poco F4 5G to launch in India With Snapdragon 870 on 23 june
Poco F4 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    पोको के नए फोन Poco F4 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। Poco F4 5G को 23 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसी दिन फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग भी होगी। Poco F4 5G के साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम के साथ 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। Poco F4 5G को लेकर कंफर्म हो गया है कि इस फोन को स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ने Poco F4 5G को टीजर भी जारी किया है।

    Poco F4 5G की भारत के अलावा ग्लोबल लॉन्चिंग 23 जून को शाम 5.30 बजे होगी। लॉन्चिंग इवेंट को कंपनी के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। टीजर के मुताबिक Poco F4 5G में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी मिलेगा। अन्य दो कैमरे के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन

    Poco F4 5G के साथ वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP53 की रेटिंग मिलेगी। इसके अलावा फोन में LiquidCool 2.0 भी मिलेगा। फोन को तीन कलर वेरियंट में लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि पोको का यह फोन Redmi k40S का री-ब्रांडेड वर्जन है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे में पोको के इस फोन में तीन रियर कैमरे और 120Hz की एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है। बता दें कि Redmi K40S में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका पैनल Samsung E4 एमोलेड है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है।

    फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है जो कि Sony IMX582 सेंसर है, हालांकि पोको के फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। फोन में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 67W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है और IR ब्लास्टर भी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें