Poco F3 GT: गेमिंग ट्रिगर के साथ अगल महीने लॉन्च होगा यह फोन, मिलेगा मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर
फोन में गेमर्स के लिए गेमिंग ट्रिगर मिल सकता है। यह पहला मौका नहीं है जब पोको रेडमी के किसी री-ब्रांडेड वर्जन को भारत में लॉन्च करेगा। इससे पहले भी Poco M3 Pro 5G भारत में लॉन्च हुआ है जो कि Redmi Note 10 5G का री-ब्रांडेड वर्जन है।

विस्तार
पोको एक और नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Poco F3 GT का टीजर पोको इंडिया ने सोशल मीडिया पर जारी किया है। Poco F3 GT की लॉन्चिंग भारत में अगस्त की शुरुआत में होगी, हालांकि कंपनी ने लॉन्चिंग की सटीक तारीख नहीं बताई है। कहा जा रहा है कि Poco F3 GT इसी साल अप्रैल में चीन में लॉन्च हुए Redmi K40 Gaming एडिशन का री-ब्रांडेड वर्जन होगा।
Poco F3 GT के प्रोसेसर की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। Poco F3 GT को भारत में मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। पिछले महीने ही पोको ने भारत में Poco M3 Pro 5G को लॉन्च किया है। इस फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है।
Poco इंडिया ने Poco F3 GT का एक प्रमोशनल वीडियो भी शेयर किया है, हालांकि इस 15 सेकेंड के वीडियो में फोन के फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है। टीजर से यह पता चल रहा है कि Poco F3 GT एक गेमिंग फोन होगा। फोन में गेमर्स के लिए गेमिंग ट्रिगर मिल सकता है। यह पहला मौका नहीं है जब पोको रेडमी के किसी री-ब्रांडेड वर्जन को भारत में लॉन्च करेगा। इससे पहले भी Poco M3 Pro 5G भारत में लॉन्च हुआ है जो कि Redmi Note 10 5G का री-ब्रांडेड वर्जन है।
गौरतलब है कि पिछले महीने ही पोको ने भारतीय बाजार में Poco M3 Pro 5G को लॉन्च किया है जिसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। इस कीमत में Poco M3 Pro 5G का 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री कूल ब्लू, पॉवर ब्लैक और पोको येल्लो कलर में होगी। लॉन्चिंग ऑफर के तहत दोनों मॉडल को क्रमशः 13,499 रुपये और 15,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
- Whatsapp New Privacy Policy: नए मंत्री के आते ही ठंडे पड़े व्हाट्सएप के तेवर, दिल्ली हाईकोर्ट में कही ये बड़ी बात
- 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ Vivo Y53s हुआ लॉन्च, 33W की फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी
- Qualcomm ने लॉन्च किया अपना पहला स्मार्टफोन, कमाल के फीचर्स है लैस
- Redmi Note 10T 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, टीजर हुआ जारी