Poco F2 जल्द मार्केट में देगा दस्तक, मिलेगा खास फीचर्स का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 22 Dec 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
Poco F2 will launch in 2020 know expected price specs offers
poco f2 - फोटो : @LowyatNET / Twitter

    चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी (Xaiomi) अपने सबब्रांड पोकोफोन के साथ मिलकर ग्लोबल लेवल पर पोको एफ2 (Poco F2) स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस डिवाइस में दमदार कैमरा, प्रोसेसर और डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, कंपनी के ग्लोबल हेड एल्विन शे ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस फोन की नए साल में लॉन्चिंग को लेकर जानकारी शेयर की है।

    हालांकि, कंपनी ने अब तक पोको एफ2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन की ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की है। इससे पहले कंपनी ने पोको एफ1 को भारत समेत कई देशों के बाजार में उतारा था, जिसके बाद इस डिवाइस की बंपर सेल हुई थी। तो चलिए जानते हैं पोको एफ2 की संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में...

    विज्ञापन

    एल्विन शे ने Poco F2 को लेकर दी जानकारी

    आपको बता दें कि कंपनी के ग्लोबल हेड एल्विन शे ने इवेंट के दौरान अगामी पोको एफ2 को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था कि यह फोन हमारे आने वाले प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं। तो ऐसे में कहा जा सकता है कि इस फोन को 2020 में पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Poco F2 की संभावित कीमत

    कंपनी इस फोन को अग्रेसिव प्राइस टैग के साथ स्मार्टफोन बाजार में उतारेगी। साथ ही यह फोन सैमसंग, वीवो, ओप्पो और एलजी के डिवाइसेज को कड़ी टक्कर देगा। वहीं, पोको एफ1 का आठ जीबी रैम वाला वेरिएंट ग्राहकों के लिए 18,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है।

    Poco F2 की संभावित स्पेसिफिकेशन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस अगामी स्मार्टफोन के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देगी। फिलहाल सेंसर्स की जानकारी नहीं मिली हैं। साथ ही फ्रंट में यूजर्स को पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिलेगा। डिस्प्ले के बात करें तो इस फोन में नॉच-लेस डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा स्क्रीन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया जा सकता है।

    Poco F2 की लीक तस्वीर

    वहीं, दूसरी तरफ पोको एफ2 के ट्रांसपेरंट केस की तस्वीर लीक हुई थी, जिसमें फोन के ग्रेडिएंट पैटर्न को देखा जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी पोको एफ2 में कनेक्टिविटी के लिहाज से ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे पोर्ट देगी। यूजर्स को इस डिवाइस में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 या 855 प्लस चिपसेट का सपोर्ट मिल सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें