Poco F2 Pro पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Poco F2 Pro स्मार्टफोन हुआ लॉन्चयूजर्स को Poco F2 Pro में मिलेगा 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा

विस्तार
चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको (Poco) ने तमाम लीक्स के बाद आखिरकार अपने लेटेस्ट डिवाइस एफ2 प्रो (Poco F2 Pro) को लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और चार कैमरे का सपोर्ट मिला है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं पोको एफ2 प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से...
कंपनी ने पोको एफ2 प्रो को 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ ग्लोबल बाजार में उतारा है। इस स्मार्टफोन के पहले वेरिएंट की कीमत EUR 499 (करीब 41,500 रुपये) और दूसरे वेरिएंट की कीमत EUR 599 (करीब 50,000 रुपये) है। वहीं, इस स्मार्टफोन को साइबर ग्रे, इलेक्ट्रिक पर्पल, नियोन ब्लू और फैंटम व्हाइट कलर ऑप्शम में खरीदा जा सकेगा।
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल एचडी एचडीआर10 एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।