Poco का यह सस्ता फोन जल्द होगा भारत में लॉन्च, रेडमी के इस बजट फोन से होगा मुकाबला
Poco C50 एक एंट्री लेवल फोन होगा जिसका मुकाबला Redmi A1+ से होगा। Poco C50 को गूगल प्ले कंसोल पर भी लिस्ट कर दिया गया है जिसका इसका मॉडल नंबर 220733SPI और कोड नेम snow है। कहा जा रहा है कि Poco C50, Redmi A1+ का रीब्रांडेड वर्जन होगा।

विस्तार
Poco जल्द ही भारत में अना एक नया फोन लॉन्च करने वाला है जो कि Poco C50 है। कंपनी ने Poco C50 की लॉन्चिंग तारीख के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन Poco C50 का टीजर जरूर जारी किया है। टीजर को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि Poco C50 को भारत में तीन जनवरी 2023 को लॉन्च किया जाएगा।
Poco C50 एक एंट्री लेवल फोन होगा जिसका मुकाबला Redmi A1+ से होगा। Poco C50 को गूगल प्ले कंसोल पर भी लिस्ट कर दिया गया है जिसका इसका मॉडल नंबर 220733SPI और कोड नेम snow है। कहा जा रहा है कि Poco C50, Redmi A1+ का रीब्रांडेड वर्जन होगा जिसे कुछ महीने पहले ही भारत में मीडियाटेक Helio A22 के साथ पेश किया गया है।
Gizchina ने गूगल प्ले कंसोल का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें Poco C50 के मॉडल नंबर को देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि Poco C50 के फीचर्स भी Redmi A1+ जैसे ही होंगे। आपको याद दिला दें कि Redmi A1+ को इसी साल अक्तूबर में भारत में 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।
Redmi A1+ के फीचर्स की बात करें तो इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। इस फोन में मीडियाटेक Helio A22 प्रोसेसर है और इसे तीन कलर वेरियंट में पेश किया गया है। Redmi A1+ में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। फोन में एंड्रॉयड 12 है और 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। Redmi A1+ में 5000mAh की बैटरी है।
- Redmi Watch 3 के साथ Redmi Band 2 हुआ लॉन्च, पांच सैटेलाइट पोजिशन का है सपोर्ट
- Airtel 5G Plus की सेवाएं अब जम्मू और श्रीनगर में भी, पहाड़ों में भी मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट
- Twitter Outage: ट्विटर हुआ डाउन, यूजर्स को लॉगिन करने में हो रही परेशानी, आ रहा ये मैसेज
- Upcoming Phone 2023: नए साल में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, खरीदने की प्लानिंग है तो ठहर जाएं