Flipkart की सात दिन की सेल में चार लाख लोगों ने खरीदा POCO का यह फोन
POCO C31 के अलावा POCO M4 Pro की भी जबरदस्त बिक्री हुई है। इस फोन को भी 3 लाख से अधिक लोगों ने खरीदा है। पोको एम4 प्रो 15 हजार रुपये के सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग फोन बना है।

विस्तार
पिछले महीने ही फ्लिपकार्ट की Big Billion Days Sale सेल हुई है। फ्लिपकार्ट की इस सेल का आयोजन 23-30 सितंबर के बीच हुआ था। इस सेल में तमाम कंपनियों के कई तरह के प्रोडक्ट की बिक्री हुई, लेकिन एक प्रोडक्ट ने झंडा गाड़ दिया है। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में POCO C31 को 4 लाख से अधिक लोगों ने खरीदा है।
इसकी पुष्टि खुद POCO इंडिया ने की है। POCO C31 8 हजार रुपये की कैटेगरी में बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन भी बना है। POCO C31 के अलावा POCO M4 Pro की भी जबरदस्त बिक्री हुई है। इस फोन को भी 3 लाख से अधिक लोगों ने खरीदा है। पोको एम4 प्रो 15 हजार रुपये के सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग फोन बना है।
इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, पोको इंडिया के हेड हिमांशु टंडन ने कहा, “इस त्योहारी सीजन में हम अपने उपभोक्ताओं के साथ जश्न मनाना चाहते थे और पोको प्रोडक्ट को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। शानदार ऑफर्स और छूट के बाद, हमने उपभोक्ताओं को बेजोड़ कीमतों पर शक्तिशाली POCO रेंजर्स से हाथ मिलाने का अधिकार दिया है। POCO C31, POCO M4 Pro AMOLED, और POCO X4 Pro 5G ने अपने-अपने सेगमेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। हम इस बिग बिलियन डेज सेल में POCO परिवार और उपभोक्ताओं से मिले प्यार से अभिभूत हैंऔर हमेशा उनके प्यार और विश्वास के लिए अपना आभार व्यक्त करते हैं। ”
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल पोको की दीवाली सेल चल रही है जिसमें POCO F4 5G को 21,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा, वहीं POCO X4 Pro 5G 13,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। वहीं POCO M4 Pro 10,249 रुपये और POCO C31 6,749 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर उपलब्ध हैं।