Made by Google: 8 इंच की डिस्प्ले के साथ Pixel 9 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Aug 2024 10:53 PM IST
सार

फोन के साथ 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.3, NFC, GPS, USB 3.2 Type-C पोर्ट के अलावा 4650mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W तक की वायर और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। इसमें फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट दोनों है। फोन को IPX8 की रेटिंग मिली है।

विज्ञापन
Pixel 9 Pro Fold Launched in India With 8Inch OLED Inner Display price Specifications
Google Pixel 9 Pro Fold - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Google Pixel 9 Pro Fold भारत में लॉन्च हो गया है। Pixel 9 Pro Fold की लॉन्चिंग मेड बाय गूगल इवेंट में ग्लोबली हुई है और साथ ही इसे भारतीय बाजार में भी पेश कर दिया गया है। यह कंपनी का दूसरा फोल्ड स्मार्टफोन है लेकिन भारत में लॉन्च होने वाला पहला पिक्सल फोल्ड फोन है। गूगल ने इस बार Pixel 9 series के तहत चार नए फोन पेश किए हैं। Pixel 9 Pro Fold के साथ 8 इंच की मेन डिस्प्ले है।

    Pixel 9 Pro Fold की कीमत 1,72,999 रुपये है। इस कीमत में 16GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज मिलेगी। फोन को ऑब्सेडियन और Porcelain कलर में खरीदा जा सकेगा। Pixel 9 Pro Fold की बिक्री फ्लिपकार्ट, क्रोम जैसे स्टोर से होगी। Pixel 9 Pro Fold की भारत में बिक्री 22 अगस्त से शुरू होगी।

    विज्ञापन

    Pixel 9 Pro Fold के साथ एंड्रॉयड 14 मिलेगा और सात साल तक एंड्रॉयड अपडेट मिलेगा। इसमें Tensor G4 और Titan M2 दो प्रोसेसर हैं जिनमें टाइटन सिक्योरिटी के लिए है। फोन में 8 इंच की LTPO OLED सुपर एक्चुअल Flex डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी पिक ब्राइटनेस 2,700 निट्स है। बाहरी डिस्प्ले 6.3 इंच की OLED एक्चुअल डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास Victus 2 की प्रोटेक्शन है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें