Philips की स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च, Dolby Atmos के साथ मिलेगा थियेटर जैसा मजा, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 27 Jul 2022 08:55 PM IST
सार

Philips स्मार्ट टीवी में थ्री-साइड Ambilight एलईडी लाइट्स मिलती हैं, जो टीवी के पीछे लोकेट होती हैं और गजब का इफेक्ट देती हैं। Ambilight एलईडी लाइट्स भी उसी कलर में चमकती हैं जो कलर टीवी की स्क्रीन पर दिखाई दे रहे होते हैं।

विज्ञापन
Philips 7900 Ambilight Ultra-HD LED Android TV Series launch in india features specifications price
Philips 7900 Ambilight Ultra-HD LED Android TV - फोटो : Philips

    विस्तार

    Philips ने अपनी एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी सीरीज Philips 7900 Ambilight Ultra-HD LED Android TV को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस टीवी सीरीज को तीन वेरियंट 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच में लॉन्च किया गया है। एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी में अल्ट्रा एचडी एलईडी स्क्रीन मिलती है, जो 3840x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। इसमें HDR, डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी में स्क्रीन के पीछे बिल्ट-इन थ्री-साइड एलईडी लाइट्स मिलती हैं।

    Philips 7900 Ambilight Android TV की कीमत

    इस एंड्रॉइड टीवी सीरीज को तीन साइज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जिसके 55 इंच वेरियंट की कीमत 99,990 रुपये, 65 इंच वेरियंट की कीमत 1,49,990 रुपये और 75 इंच वेरियंट की कीमत 1,89,990 रुपये है। इस टीवी को ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट, ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स, फिलिप्स सेल्स और डिस्ट्रीव्यूशन नेटवर्क के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Philips 7900 Ambilight Android TV के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    स्मार्ट टीवी में थ्री-साइड Ambilight एलईडी लाइट्स मिलती हैं, जो टीवी के पीछे लोकेट होती हैं और गजब का इफेक्ट देती हैं। Ambilight एलईडी लाइट्स भी उसी कलर में चमकती हैं जो कलर टीवी की स्क्रीन पर दिखाई दे रहे होते हैं। इस लाइट्स को रिमोट की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है, आप चाहें तो इन लाइट्स को बंद भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Philips 7900 Ambilight Android TV में अल्ट्रा एचडी एलईडी स्क्रीन मिलती है, जो 3840x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। इसमें हाई डायनामिक कंटेंट रेंज जैसे HDR10+, HDR10,HLG डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें 20W का साउंड आउटपुट और डिस्प्ले में 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस टीवी में Bluetooth 5 और डुअल बैंड Wi-Fi का सपोर्ट मिलता है।

    टीवी में नए स्टॉक एंड्रॉइड आधारित टीवी यूजर इंटरफेस मिलता है। इसमें गूगल प्ले स्टोर के मैन एप और स्ट्रीमिंग सर्विसेज को एक्सेस किया जा सकता है। टीवी के रिमोट में गूगल असिस्टेंट और बिल्ट-इन गूगल क्रोमकास्ट का ऑप्शन भी दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें