iPhone की दीवानगी: खरीदने के लिए दुबई पहुंच गया यह शख्स, आने-जाने में लग गए 40 हजार रुपये

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 19 Sep 2022 02:08 PM IST
सार

दरअसल, दुबई में आईफोन 14 सीरीज की सेल भारत से एक दिन पहले यानी 15 सितंबर से शुरू हो गई थी। ऐसे में केरल के इस शख्स को नए आईफोन लेने में एक दिन की देरी भी बर्दाश्त नहीं हुई।

विज्ञापन
Person reached Dubai from India to buy the iPhone 14 pro deeraj palliyil
धीरज पल्लियिल - फोटो : deeraj palliyil Instagram

    विस्तार

    स्मार्टफोन के मामले में आईफोन की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। आईफोन को पसंद करने वाले इसकी नई सीरीज का इंतजार भी बेसब्री से करते हैं। हाल ही में आईफोन को लेकर ऐसा ही क्रेज देखने को मिला, जब एक शख्स आईफोन लेने के लिए एक दिन का भी इंतजार नहीं करना चाहता था और आईफोन लेने 40,000 रुपये खर्च करके केरल से दुबई जा पहुंचा। बता दें कि भारत के साथ दुनियाभर में 7 सितंबर को आईफोन 14 सीरीज को लॉन्च किया गया है। भारत में 16 सितंबर से इस सीरीज की पहली सेल शुरू हुई है।

    दरअसल, दुबई में आईफोन 14 सीरीज की सेल भारत से एक दिन पहले यानी 15 सितंबर से शुरू हो गई थी। ऐसे में केरल के इस शख्स को नए आईफोन लेने में एक दिन की देरी भी बर्दाश्त नहीं हुई और वो आईफोन खरीदने केरल से सीधे दुबई पहुंच गया। बता दें कि आईफोन 14 सीरीज के तहत आईफोन 14, आईफोन 14 मैक्स, आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स को लॉन्च किया गया है। और दुनियाभर में इन आईफोन की बिक्री भी शुरू कर दी गई है।

    विज्ञापन

    सबसे पहले खरीदा आईफोन

    बता दें कि आईफोन खरीदने के लिए केलर से दुबई जाने वाला व्यक्ति कोच्चि का कारोबारी है, जिनका नाम धीरज पल्लियिल है। धीरज को आईफोन को लेकर काफी क्रेज है। यदि क्रेज उन्हें 2,726 किमी. की यात्रा कराकर केरल से दुबई ले गया। पल्लियिल को एक दिन पहले आईफोन खरीदने के लिए दुबई जाने पर 40,000 रुपये खर्च भी करने पड़े। पल्लियिल फ्री वीजा लेकर दुबई गए और वहां से उन्होंने आईफोन 14 प्रो के 512 जीबी वेरियंट को 1,29,000 रुपये में खरीदा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन खरीदने के साथ ही वह आईफोन 14 खरीदने वाले पहले भारतीयों में शुमार हो गए हैं। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है जब धीरज आईफोन लेने के लिए दुबई गए हैं। इससे पहले भी वह चार बार आईफोन के लिए भारत से दुबई यात्रा कर चुके हैं। धीरज सबसे पहले साल 2017 में आईफोन 8 खरीदने दुबई पहुंचे थे। इसके बाद धीरज आईफोन 12 और आईफोन 13 को दुबई में खरीदने वाले पहले शख्स भी बनें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें