Pebble Venus: प्रीमियम डिजाइन और फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Pebble Venus स्मार्टवॉच में 1.09 इंच की एचडी स्क्रीन के साथ मेटेलिक बॉडी डिजाइन और सिलीकॉन स्ट्रैप मिलता है। इस वॉच को महिलाओं को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया है, इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ फीमेल हेल्थ संबंधी एक्टिविटी ट्रैकिंग फीचर्स भी मिलते हैं।

विस्तार
भारतीय वियरेबल ब्रांड Pebble ने अपनी नई स्मार्टवॉच Pebble Venus को लॉन्च कर दिया है। इस वॉच को महिलाओं को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया है। Pebble स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ एक्टिविटी ट्रैकिंग फीचर्स भी मिलते हैं। वॉच में 1.09 इंच की एचडी स्क्रीन के साथ मेटेलिक बॉडी डिजाइन और सिलीकॉन स्ट्रैप मिलता है। चलिए जानते हैं Pebble Venus स्मार्टवॉच के अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में....
वॉच को तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्राउन और पीच (peach) में पेश किया गया है। इसको 7,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है, लेकिन लॉन्चिंग स्पेशल ऑफर्स में Pebble Venus को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से 4,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
इस वॉच में 1.09 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलती है, जो राउंड शेप और मेटल डिजाइन के साथ आती है। इस वॉच में 100 से अधिक वॉच फेसेस (Watch Faces) और ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वॉच में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर, स्ट्रेस मॉनिटर, स्लीप मॉनिटरिंग और एक्सेलेरोमीटर सेंसर की सुविधा भी मिलती है। इस वॉच को फीमेल को ध्यान में रखकर मार्केट में पेश किया गया है, इसमें फीमेल हेल्थ संबंधी सेफ पीरियड, ओवुलेशन पीरियड और प्रेगनेंसी पीरियड को भी ट्रैक किया जा सकता है। साथ ही मेंस्ट्रुअल साइकिल (menstrual cycle) ट्रैकिंग जैसी सुविधा भी मिलती है।
Pebble Venus के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कॉल नोटिफिकेशन, व्हाट्सएप और एसएमएस रिमाइंडर की सुविधा मिलती है। वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए कॉन्टेक्ट लिस्ट से भी कनेक्ट किया जा सकता है। वॉच में साइकलिंग, हाइकिंग, रनिंग जैसे कई मल्टिपल स्पोर्ट्स मोड भी मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस वॉच में ब्लूटूथ 5.0, इन-बिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन का सपोर्ट दिया गया है। Pebble Venus स्मार्टवॉच में 200 mAh की बैटरी दी गई है, जो नॉर्मल इस्तेमाल में 2-3 दिन और स्टैंडबाय मोड पर 5-7 दिन का बैटरी बैकअप मिलता है।