Pebble के एक साथ दो स्मार्टवॉच लॉन्च, शानदार डिस्प्ले के साथ इतने सारे फीचर्स मिल रहे

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 29 Jul 2022 07:35 PM IST
सार

Pebble Orion और Pebble Spectra ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ आती हैं, इनमें एआई-इनेबल्ड वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। Pebble Orion में 1.81 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले और Pebble Spectra में 1.36 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Pebble Orion and Pebble Spectra Smartwatches launched in india features specifications price
Pebble Orion और Pebble Spectra - फोटो : Pebble

    विस्तार

    स्मार्टवॉच मैन्युफैक्चरर Pebble ने अपनी दो नई स्मार्टवॉच Pebble Orion और Pebble Spectra को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ आती हैं, इनमें एआई-इनेबल्ड वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। Pebble Orion में 1.81 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले और Pebble Spectra में 1.36 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।

    दोनों वॉच में एक्टिविटी ट्रैकर जैसे SpO2 ब्लड ऑक्सीजन, ब्लड प्रेशर मॉनिटर और हार्ट रेट मॉनिटर का सपोर्ट मिलता है। दोनों ही वॉच में वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिलती है। चलिए जानतें हैं इस वॉचेस में आपको और क्या-क्या स्पेसिफिकेशन मिलने वाले हैं।

    विज्ञापन

    Pebble Orion और Pebble Spectra स्मार्टवॉच को भारत में चार कलर ऑप्शन और प्रीमियम डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। Pebble Orion की कीमत 3,499 रुपये, जबकि Pebble Spectra की कीमत 5,499 रुपये है। इन वॉच को प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Pebble Orion स्मार्टवॉच में 1.81 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलती है, जो (240x286 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आती है। Pebble Orion स्क्वायर डायल जिंक एलॉय बॉडी के साथ आती है, इसमें ऑटो स्पीकर क्लिनर फीचर मिलता है। वॉच में 100 से ज्यादा वॉच फेसेस (Watch Faces) और 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो वॉच में ब्लूटूथ v5.1, इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर मिलते हैं।

    वॉच में एक्टिविटी ट्रैकर जैसे SpO2 ब्लड ऑक्सीजन, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, 24/7 हार्ट रेट ट्रैकर,स्लीप मॉनिटर के साथ इनबिल्ट गेम और एआई वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। स्मार्टवॉच में 260mAh की बैटरी मिलती है, जो 10 दिन के बैटरी बैकअप के साथ आती है। वॉटर और डस्ट असिस्टेंट के लिए वॉच में IP67 की रेटिंग भी दी गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें