एडवांस कॉलिंग फीचर के साथ Pebble Cosmos Bold स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च
Pebble Cosmos Bold में 1.39 इंच की अल्ट्रा HD IPS डिस्प्ले है जिसे धूप में लेकर परेशानी नहीं होने वाली है। इसके अलावा इसकी डिजाइन स्टाइलिश है। Pebble Cosmos Bold में कॉलिंग के लिए इनबिल्ट स्पीकर, माइक्रोफोन और कीपैड दिया गया है।

विस्तार
घरेलू ब्रांड Pebble ने अपनी नई स्मार्टवॉच Pebble Cosmos Bold को लॉन्च कर दिया है। Pebble Cosmos Bold के साथ एडवांस ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर है। इसके अलावा इसमें हिंदी का भी सपोर्ट दिया गया है। Pebble Cosmos Bold के साथ राउंड मेटालिक डायल मिलता है। इसके अलावा इसमें 500 निट्स ब्राइटनेस वाली स्क्रीन मिलती है।
Pebble Cosmos Bold में 1.39 इंच की अल्ट्रा HD IPS डिस्प्ले है जिसे धूप में लेकर परेशानी नहीं होने वाली है। इसके अलावा इसकी डिजाइन स्टाइलिश है। Pebble Cosmos Bold में कॉलिंग के लिए इनबिल्ट स्पीकर, माइक्रोफोन और कीपैड दिया गया है।
इसमें Pebble Zen मोड भी है जो कि यूजर्स के रिलैक्स करने के लिए है। पेबल की इस वॉच में 100 से अधिक एक्टिव स्पोर्ट्स मोड हैं और इसके अलावा इस वॉच को जेट ब्लैक, मिडनाइट गोल्ड, विंटर ब्लू और मिस्टी ग्रे कलर में पेश किया गया है।
Pebble Cosmos Bold में 24/7 हेल्थ मॉनिटर करने के लिए हार्ट रेट ट्रैकर, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Pebble Cosmos Bold की बिक्री फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट से शुरू हो गई है। इसकी कीमत 2,299 रुपये रखी गई है।
- जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने भारत में लॉन्च किया गेमिंग साउंडबार, इसमें है 2000mAh की बैटरी
- ChatGPT का सपोर्ट देने वाला दुनिया का पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बना Koo
- Nagma Cyber Fraud: अभिनेत्री नगमा की तरह आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, पलक झपकते ही खाली हो जाएगा अकाउंट
- Nokia का सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 6000 रुपये से भी कम