ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Pebble Cosmos Bold Pro स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 04 May 2023 10:37 AM IST
सार

Pebble Cosmos Bold Pro में 1.39 इंच की IPS HD डिस्प्ले है जिसकी पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी है। वॉट के साथ मेटल बॉडी मिलती है और स्ट्रैप को आसानी से बदला जा सकता है।

विज्ञापन
Pebble Cosmos Bold Pro smatrwatch launched in India with calling feature
Pebble Cosmos Bold Pro - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Pebble ने अपनी नई स्मार्टवॉच Pebble Cosmos Bold Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। Pebble Cosmos Bold Pro में 1.39 इंच की IPS HD डिस्प्ले है जिसकी पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी है। वॉट के साथ मेटल बॉडी मिलती है और स्ट्रैप को आसानी से बदला जा सकता है।

    Pebble Cosmos Bold Pro में कॉलिंग फीचर भी दिया गया है। Pebble Cosmos Bold Pro की कीमत 2,799 रुपये रखी गई है और इसे कंपनी की साइट से खरीदा जा सकता है। Pebble Cosmos Bold Pro मेटल ब्लैक, मेटल गोल्ड, मेटल सिल्वर और गनमेटल कलर में मिलेगी।

    विज्ञापन

    Pebble Cosmos Bold Pro की स्पेसिफिकेशन

    यह कंपनी की लग्जरी वॉच है। Pebble Cosmos Bold Pro में 1.39 इंच की डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। डिस्प्ले की डिजाइन राउंड है और इसके साथ एक रोटेटिंग क्राउन भी मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Pebble Cosmos Bold Pro के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग भी दी गई है। इस वॉच से कॉल की भी जा सकती है और रिसीव भी हो सकी है। इसे आईफोन और एंड्रॉयड दोनों फोन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

    Pebble Cosmos Bold Pro में गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का भी सपोर्ट मिलता है। हेल्थ फीचर्स के तौर पर Pebble Cosmos Bold Pro में SpO2 मॉनिटरिंग, डायनेमिक हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। Pebble Cosmos Bold Pro में 100 स्पोर्ट्स मोड हैं।

    वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Pebble Cosmos Bold Pro को IP67 की रेटिंग भी मिली है। इस वॉच में 260mAh की बैटरी है जिसे लेकर 5 दिनों के बैकअप का दावा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें