कंप्यूटर की खरीदारी में 45 फीसदी का इजाफा, लेनोवो का सिर सजा नंबर-1 का ताज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Jul 2021 05:19 PM IST
सार

काउंटरपॉइंट की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 की पहली तिमाही में पीसी मार्केट में लेनोवो की हिस्सेदारी 24 फीसदी रही है, वहीं 23 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ HP दूसरे नंबर पर और 17 फीसदी के साथ डेल तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
PC Shipments Grew 45 Percent YoY in Q1 2021 Lenovo Retained Market Leadership
Lenovo tab - फोटो : lenovo

    विस्तार

    कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम के कारण पर्सनल कंप्यूटर की बिक्री में जबरदस्त इजाफा देखा गया है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट के मुताबिक 2021 की पहली तिमाही में पीसी सिपमेंट में 45 फीसदी की सालाना ग्रोथ देखने को मिली है। इसका सबसे ज्यादा फायदा लेनोवो को हुआ है, क्योंकि बिक्री के मामले में नंबर-1 का ताज लेनोवो के सिर ही सजा है। लेनोवो के बाद एचपी और डेल क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।

    आने वाले समय में इसमें और भी इजाफा होने की उम्मीद है लेकिन चिप की कमी से प्रोडक्शन और सप्लाई दोनों प्रभावित हो सकते हैं। काउंटरपॉइंट की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 की पहली तिमाही में पीसी मार्केट में लेनोवो की हिस्सेदारी 24 फीसदी रही है, वहीं 23 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ HP दूसरे नंबर पर और 17 फीसदी के साथ डेल तीसरे स्थान पर है।

    विज्ञापन

    एपल की स्थिति बाजार में कुछ खास नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक पीसी मार्केट में एपल की हिस्सेदारी महज 9 फीसदी ही रही है। वर्क फ्रॉम होम और लॉकडाउन की वजह से पीसी के अलावा गेमिंग नोटबुक और लैपटॉप की बिक्री में भी तेजी देखने को मिली है। वैसे इसकी तुलना 2020 की आखिरी तिमाही से की जाए तो इसमें 14 फीसदी की गिरावट आई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    काउंटरपॉइंट के अलावा आईडीसी ने भी अपनी रिपोर्ट जारी की है। आईडीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरी तिमाही में Lenovo की बाजार हिस्सेदारी 23.9 फीसदी बताई गई है। पहली तिमाही में लेनोवो ने 20 मिलियन पीसी बेचे हैं जिनमें डेस्कटॉप से लेकर नोकबुक और वर्कस्टेशन तक शामिल हैं। पीसी मार्केट में 13.2 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। 2021 की दूसरी तिमाही में वैश्विक स्तर पर 83.6 मिलियन लैपटॉप, नोटबुक और डेस्कटॉप खरीदे गए हैं। 18 मिलियन बिक्री के साथ एचपी दूसरे नंबर पर रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें