पैनासोनिक ने लॉन्च किया पी99, जानें कीमत और खासियत

पैनासोनिक ने पी सीरीज के तहत भारत में एक और नया फोन पी99 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन की कीमत 7,490 रुपये रखी है। फोन की बिक्री भी देशभर के सभी रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है। फोन शैंपेन गोल्ड, ब्लैक और ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।
पैनासोनिक पी99 की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले, 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। पी99 डुअल सिम सपोर्ट करता है, इसके अलावा फोन में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट है।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं फोन में 2000 एमएएच की बैटरी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस माइक्रो यूएसबी 2.0 और हेडफोन के लिए 3.5mm का जैक है।