पैनासोनिक ने उतारा 5000एमएएच बैटरी के साथ पी75, कीमत 5,999 रुपये

पैनासोनिक स्मार्टफोन कंपनी ने अपनी पी सीरीज में एक तगड़ा बैटरी बैकअप देने वाला स्मार्टफोन पैनासोनिक पी75 लॉन्च किया है। कंपनी ने किफायती दाम में 5000mAh बैटरी पावर वाला स्मार्टफोन उतारा है।
पैनासोनिक पी75 पांच इंच एचडी आईपीएस (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। डुअल सिम सपोर्ट वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। फोन की कीमत 5,990 रुपये तय की गई है।
यह 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
8 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट

पंकज राणा, बिजनेस हेड - मोबिलिटी डिवीजन, पैनासोनिक इंडिया ने कहा, "स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल के लिए हमने अपने उपभोक्ताओं को लंबे समय तक चलने वाला 5000mAh बैटरी फोन पेश किया है जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ काम करता है, जिससे हमारे उपभोक्ताओं की सही रास्ता तलाशने में मदद मिलती है। "
फोन में फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। पैनासोनिक पी75 में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी और जीपीएस की सुविधा दी गई है।
फोन शैंपेन गोल्ड और सैंड ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।