Panasonic ने भारत में 4K सपोर्ट के साथ लॉन्च किए दो कैमरे Lumix G7, Lumix G85

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 11 Apr 2018 02:46 PM IST
Panasonic launched Lumix G7 and Lumix G85 cameras in India With 4K Video Recording
panasonic cameras

    पैनासोनिक ने भारत में मंगलवार को भारत में दो कैमरे लॉन्च किए हैं जिनमें Lumix G7 और Lumix G85 शामिल हैं। दोनों कैमरे के खासियत की बात करें तो ये दोनों कैमरे 4के रिकॉर्डिंग में सक्षम हैं और दोनों मिररलेस कैमरे हैं। Panasonic Lumix G7 की भारत में कीमत 53,990 रुपये और Lumix G85 की कीमत 72,990 रुपये है। वहीं Lumix G7, 14-42mm और 45-150mm के डुअल किट वेरियंट में उपलब्ध है जिसकी कीमत 58,990 रुपये है। कैमरे को भारत में मौजूद पैनासोनिक के रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    पैनासोनिक लुमिक्स जी7 में 16 मेगापिक्सल का सेंसर जिसकी अधिकतम सेंसिटिविटी ISO 25600 है। कैमरे में वेनस इंजन का क्वॉडकोर सीपीयू और स्पीड 8fps (AFS)/ 6fps (AFC) है। इसके अलावा कैमरे में 3 इंच की एंगल फ्री रियर मॉनिटर है जिसका रिजॉल्यूशन 1040K है। इस कैमरे की मदद से 3840x2160 पिक्सल के साथ MP4 फॉर्मेट में 4के वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। कैमरे में Wi-Fi कनेक्टिविटी और 3.5mm का माइक्रोफोन जैक है। इसके अलावा कैमरे में 22 फोटो फिल्टर, स्लो मोशन जैसे फीचर्स भी हैं।

    Lumix G85 की बात करें तो यह भी एक मिररलेस कैमरा है। इसमें 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके जरिए भी 4K वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है जिसका रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल होगा।इसमें 5 एक्सिस एमेज स्टेबलाइजेशन भी है। इस कैमरे में कम रौशनी में भी फोटोग्राफी हो सकेगी और इसमें भी स्लो मोशन फीचर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें