Panasonic ने लॉन्च किया Eluga I4, जानें कीमत और खासियत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 27 Sep 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
Panasonic launched Eluga I4 in India at Rs 8290
Panasonic Eluga I4

    पैनासोनिक ने भारत में एलुगा सीरीज के तहत एक और फोन Eluga I4 लॉन्च किया है। इस फोन में कंपनी का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस Arbo दिया गया है जो यूजर्स को उसकी जरूरतों और सर्च के हिसाब से समय-समय पर सुझाव देगा। फोन की बिक्री सभी रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है। इस फोन की टक्कर शाओमी रेडमी नोट 4 और लेनोवो K6 Power पावर से हो सकती है।

    पैनासोनिक Eluga I4 की कीमत और खासियत

    Panasonic Eluga I4
    Panasonic Eluga I4

    इस फोन की पूरी बॉडी मेटल की है। फोन में 5 इंच की HD डिस्प्ले, मीडियाटे का 1.25GHz वाला क्वॉडकोर MT6737 प्रोसेसर, 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः 3 साल से पहले जियो फोन लौटाने पर देने होंगे इतने पैसे

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 3000mAh की बैटरी है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ 4जी वीओएलटीई, एंड्रॉयड नूगट 7.0, Wi-Fi 802.11b/g/n, Bluetooth 4.0, Micro-USB और USB OTG सपोर्ट है। फोन की कीमत 8,290 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें