इस कंपनी ने लॉन्च किया दुनिया की सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत
Oukitel WP19 रग्ड स्मार्टफोन में 21000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 6.79 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी मिलता है।

विस्तार
दुनिया की सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। Oukitel ने 21000mAh बैटरी के साथ Oukitel WP19 रग्ड स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को ग्लोबली पेश किया गया है, इसमें बड़ी बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में 6.79 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और मीडियाटेक हेलियो G95 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। चलिए जानते हैं फोन के अन्य फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारें में...
फोन को ग्लोबली लॉन्च किया गया है। यह फोन AliExpress पर प्रीमियर सेल के दौरान काफी बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होने वाला है। सेल में इस फोन को 259.99 डॉलर यानी करीब 20,743 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह डील 26 अगस्त तक चलने वाली है।
फोन में 6.79 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जो 397 PPI और 90Hz का रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में 8 जीबी और 256 जीबी की स्टोरेज के साथ मीडियाटेक हेलियो G95 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP68 और IP69K & MIL-STD-810H की रेटिंग मिलती है, जो इस फोन को अल्ट्रा स्ट्रांग और डूरेबल बनाती है। साथ ही फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।