एमोलेड डिस्प्ले के साथ Oppo Watch Free भारत में लॉन्च, खर्राटे को भी करेगी ट्रैक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 04 Feb 2022 04:23 PM IST
सार

Oppo Watch Free की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है। इसका सीधा मुकाबला DIZO Watch R से होने वाला है जिसकी कीमत 3,499 रुपये है। Oppo Watch Free को ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Oppo Watch Free launched in India With Up to 14 Days of Battery Life
Oppo Watch Free - फोटो : Oppo

    विस्तार

    ओप्पो ने भारतीय बाजार में Oppo Watch Free को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टवॉच की लॉन्चिंग Oppo Reno 7 5G और Reno 7 Pro 5G के साथ हुई है। Oppo Watch Free के साथ एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी बैटरी को लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Oppo Watch Free के साथ कंपनी ने Oppo Enco M32 को भी नए कलर ग्रीन में पेश किया है। पहले से यह नेकबैंड बाजार में ब्लैक कलर में मौजूद था।

    Oppo Watch Free की कीमत

    Oppo Watch Free की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है। इसका सीधा मुकाबला DIZO Watch R से होने वाला है जिसकी कीमत 3,499 रुपये है। Oppo Watch Free को ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। वॉच की बिक्री तारीख को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। Oppo Enco M32 के ग्रीन कलर को 1,799 रुपये में पेश किया गया है, हालांकि 9-11 फरवरी के बीच इसे 1,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन
    एमोलेड डिस्प्ले के साथ Oppo Watch Free भारत में लॉन्च, खर्राटे को भी करेगी ट्रैक

    Oppo Watch Free की स्पेसिफिकेशन

    Oppo Watch Free में 1.64 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 280x456 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी है। इसमें 230mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर दावा है कि 75 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी और बैकअप 14 दिनों का मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo Watch Free में 100 वर्कआउट मोड मिलेंगे जिनमें क्रिकेट, बैडमिंटन, स्काइंग आदि शामिल हैं। इसे वाटर रेसिस्टेंट के लिए 5ATM की रेटिंग मिली है। यह वॉच वॉकिंग, रनिंग आदि को ऑटोमेटिक डिटेक्ट कर सकती है। गेमिंग के दौरान फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन Oppo Watch Free पर मिलेंगे।

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.0 मिलेगा और इस वॉच को एंड्रॉयड के अलावा आईओएस पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। वॉच में SpO2 सेंसर भी मिलेगा। इस वॉच में स्लीप ट्रैकिंग के साथ खर्राटे को भी ट्रैक करने की सुविधा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें