Oppo Watch 3: 3D ग्लास और सिम कार्ड सपोर्ट के साथ लॉन्च, मिलेगा स्नैपड्रैगन का प्रोसेसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 11 Aug 2022 11:46 AM IST
सार

Oppo Watch 3 Pro में 1.91 इंच की LTPO फुल कर्व्ड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 378x496 पिक्सल है। इसके साथ C-type 3D ग्लास का कवर है। इस वॉच में स्नैपड्रैगन W5 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है।

विज्ञापन
Oppo Watch 3 Series launched in China With Snapdragon W5 Gen 1 SoC price and specifications
Oppo Watch 3 - फोटो : Oppo

    विस्तार

    Oppo Watch 3 सीरीज की लॉन्चिंग चीन में हो गई है। Oppo Watch 3 को स्नैपड्रैगन W5 Gen 1 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया है। Oppo Watch 3 सीरीज के तहत Oppo Watch 3 और Watch 3 Pro को लॉन्च किया गया है। वॉच के साथ एल्यूमीनियम फ्रेम के साथ फाइबर ग्लास केस मिलेगा। इन सीरीज के Oppo Watch 3 में 1.75 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 372x430 पिक्सल है। वॉच के साथ 3D ग्लास का कवर भी है। वहीं Watch 3 Pro में 1.91 इंच की LTPO फ्लेक्सिबल डिस्प्ले है।

    Oppo Watch 3, Watch 3 Pro की कीमत

    Oppo Watch 3 की कीमत 1,599 चीनी युआन यानी करीब 18,800 रुपये है। यह कीमत प्लेटिनम ब्लैक स्ट्रैप की है। वहीं फीदर गोल्ड स्ट्रैप वाले वेरियंट की कीमत 1,699 चीनी युआन यानी करीब 20,000 रुपये है। Oppo Watch 3 Pro की शुरुआती कीमत 1,999 चीनी युआन यानी करीब 23,500 रुपये है। इस वॉच की भारत में लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है। चीन में इन दोनों वॉच की बिक्री 19 अगस्त से होगी।

    विज्ञापन

    Oppo Watch 3 Pro की स्पेसिफिकेशन

    Oppo Watch 3 Pro में 1.91 इंच की LTPO फुल कर्व्ड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 378x496 पिक्सल है। इसके साथ C-type 3D ग्लास का कवर है। इस वॉच में स्नैपड्रैगन W5 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है। वॉच के साथ SpO2, ECG, एंबियंट लाइट और एयर प्रेशर सेंसर दिया गया है। वॉच को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए 5 ATM की रेटिंग है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसमें eSIM का भी सपोर्ट है। वॉच के साथ GPS और ग्लोनास के साथ ब्लूटूथ v5 और NFC का भी सपोर्ट है। इसमें 550mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर पांच दिनों के बैकअप का दावा है। लाइट मोड में बैटरी 15 दिनों तक चलेगी। Oppo Watch 3 Pro को महज 65 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकेगा। वॉच का फ्रेम एल्यूमीनियम का है और इसका वजन 37.5 ग्राम है।

    Oppo Watch 3 की स्पेसिफिकेशन

    Oppo Watch 3 के फीचर्स की बात करें तो इसमें भी प्रो मॉडल वाला ही प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें भी 1 जीबी और मेटल फ्रेम है। इस वॉच के साथ भी NFC का सपोर्ट मिलेगा। Oppo Watch 3 में 1.75 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 372x430 पिक्सल है। वॉच को वाटर रेसिस्टेंट के लिए 5 ATM की रेटिंग मिली है और इसमें GPS के साथ ग्लोनास भी है।

    Oppo Watch 3 में 400mAh की बैटरी है जिसे लेकर 4 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें भी कॉलिंग के लिए LTE का सपोर्ट है। लाइट मोड में Oppo Watch 3 की बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा है। इस वॉच को भी 60 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें