Oppo 23 मार्च को भारत लॉन्च करेगी पहला डुअल सेल्फी कैमरा वाला फोन

कैमरा फोन के नाम से जानी-जाने वाली चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो 23 मार्च को भारत में अपना पहला डुअल सेल्फी कैमरा वाला स्मार्टफोन Oppo F3 Plus को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है।
स्पेसिफिकेशन

कंपनी के ओर से तो फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मताबिक Oppo F3 Plus में 6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले होगा जिसका रिजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल होगा। फोन में 4 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर, 64 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 4000mAh की बैटरी होगी। हालांकि फोन की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।