OPPO Reno12 Pro 5G Review: AI फीचर्स जो इसे बनाते हैं परफेक्ट AI फोन, बदल जाएगा GenAI इस्तेमाल का तरीका
GenAI के अलावा OPPO Reno12 Pro 5G में आपको बेहतरीन कैमरा मिलता है। OPPO के इस फोन के कैमरे के साथ भी GenAI का सपोर्ट मिलता है जो आपकी फोटोग्राफी के तरीके को पूरी तरह से बदलने वाला है। OPPO Reno12 Pro 5G को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि वास्तव में यह फोन कैसा है…

विस्तार
OPPO हमेशा यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी डिवाइसेज लॉन्च करता है और इसे जारी रखते हुए कंपनी ने नए फोन OPPO Reno12 Pro 5G को भारतीय बाजार में उतारा है जो कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले कई AI फीचर्स से लैस है जिनमें AI Eraser 20.0, AI Best Face, AI Clear Voice आदि शामिल हैं। OPPO Reno12 Pro 5G जेनरेटिव AI (GenAI) सपोर्ट वाला एक ऐसा स्मार्टफोन जिसकी जरूरत आपको हर रोज, हर कदम पर पड़ने वाली है। GenAI के अलावा OPPO Reno12 Pro 5G में आपको बेहतरीन कैमरा मिलता है। OPPO के इस फोन के कैमरे के साथ भी GenAI का सपोर्ट मिलता है जो आपकी फोटोग्राफी के तरीके को पूरी तरह से बदलने वाला है। OPPO Reno12 Pro 5G को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि वास्तव में यह फोन कैसा है…
AI इनहैंस्ड फीचर्स बदल जाएगा फोटोग्राफी का अंदाज

OPPO के इस फोन के साथ तीन रियर कैमरे मिलते हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50MP का Sony LYT-600 सेंसर है जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) से लैस है। दूसरा लेंस 8MP का अल्ट्रा वाइड Sony IMX355 सेंसर है। तीसरा लेंस 50MP का Samsung S5KJN5 टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा है जो2× ऑप्टिकल जूम के साथ आता है।
फ्रंट में 50MP का कैमरा है। फोन का सेल्फी कैमरा अब ऑटोफोकस और पोर्ट्रेट दोनों को सपोर्ट करता है। रिव्यू के दौरान हमने फोन के कैमरे को आउटडोर और लो लाइट दोनों में इस्तेमाल किया। आउटडोर में तस्वीरें बर्न नहीं होती हैं और लो लाइट में ओवरएक्सपोज्ड नहीं होती हैं। लो लाइट की तस्वीरें शानदार हैं।
इतना ही नहीं कैमरे के साथ-साथ इस फोन के एआई फीचर्स बहतरीन हैं. OPPO के इस फोन के साथ AI Eraser 2.0 फीचर मिलता है जो कि किसी फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट को कुछ ही सेकेंडों में हटा देता है। इसके अलावा कैमरे में AI Clear Face भी है जो कि ग्रुप सेल्फी लेने वालों के लिए है। यह फीचर ग्रुप फोटो को शानदार तरीके से ऑटोमैटिक एडिट करता है। OPPO Reno12 Pro 5G का कैमरा AI Best Face से भी लैस है जो किसी ग्रुप फोटो में से सबसे बेस्ट फेस वाले शख्स की पहचान करता है।

फोटो क्लिक करते समय यदि किसी की आंखें बंद हो जाती हैं तो यह फीचर उसे डिटेक्ट कर लेता है और फोटो को एडिट करके आंखें खोल भी देता है। इसके अलावा कैमरे के साथ मिलने वाले AI Studio से अपनी फोटो का डिजिटल अवतार बना सकते हैं। साथ ही AI Portrait Retouching से फोटो को सीन और लाइटिंग के अनुसार एक नया रीटच दे सकते हैं। कैमरे का Natural Tone AI फीचर अल्ट्रा क्लियर पोर्ट्रेट तस्वीरें क्लिक करता है और ग्रुप या सेल्फी में नेचुरल कलरटोन को मेंटेन रखता है।