256 जीबी की स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च हुआ Oppo Reno 10x Zoom

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Tue, 28 May 2019 02:18 PM IST
Oppo Reno 10x Zoom, Oppo Reno launched in India, Know price and specifications
Oppo Reno 10x Zoom - फोटो : amar ujala

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन ओप्पो रेनो 10एक्स जूम लॉन्च किया है। फोन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। ओप्पो रेनो 10एक्स जूम की खासियतों की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिलेगा। साथ ही कंपनी का दावा है कि गेमिंग के दौरान Oppo Reno 10x Zoom गर्म नहीं होगा। इसके लिए फोन में थर्मल कूलिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी ने ओप्पो रेनो 10एक्स जूम के अलावा ओप्पो रेनो भी पेश किया।

    Oppo Reno की स्पेसिफिकेशन

    Oppo Reno में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है और इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर है। इस फोन में आपको 8 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला मिलेगा। इस फोन में 3765 एमएए की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    Oppo Reno 10x Zoom Edition की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसमें आपको 93.1% बॉडी टू स्क्रीन रेशियो मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में आपको क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6 मिलेगा। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 640 मिलेगा। फोन में 6जीबी/8 जीबी रैम और 128/256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर वाला, दूसरा 13 मेगापिक्सल का और तीसरा 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस मिलेगा। कैमरे के साथ आपको तीन फोकसिंग मोड मिलेगा। साथ ही आपको रियर कैमरे के साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा। कैमरे के साथ आपको डैजल कलर मोड मिलेगा जो नाइट फोटोग्राफी में आपकी मदद करेगा। रियर कैमरे से आपको 4के वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे।

    256 जीबी की स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च हुआ Oppo Reno 10x Zoom

    कैमरे के साथ 10एक्स हाईब्रिड जूम मिलेगा जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि जूम के बाद फोटो क्लिक करने पर फोटो की क्वालिटी खराब नहीं होगी। साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग में भी जूम इस्तेमाल किया जा सकेगा। खास बात यह है कि जूम के बाद भी वीडियो में ऑडियो पूरी तरह से आएगा। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो कि स्लाइडर स्टाइल में है। फ्रंट कैमरा आपको नजर नहीं आएगा लेकिन सेल्फी क्लिक करने पर कैमरा ऊपर की ओर आएगा।

    इस फोन में आपको 4065mAh की बैटरी दी गई है जो सुपर VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की बैटरी 20 वाट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन जेट ब्लैक और ऑशियन ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें हाईब्रिड सिम स्लॉट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

    Oppo Reno की कीमत (8GB RAM + 128GB) 32,990 रुपये है। वहीं Oppo Reno 10x Zoom के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 39,990 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 49,990 रुपये है। फोन की बिक्री 7 जून से होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें