Oppo Reno 8T: 100 मेगापिक्सल कैमरे वाले इस फोन की लॉन्च तारीख आई सामने, डिजाइन और फीचर्स भी लीक

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 30 Jan 2023 01:05 PM IST
सार

Oppo Reno 8T में तीन रियर कैमरे होंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 100 मेगापिक्सल का होगा। अन्य दो लेंस में से एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और दूसरा दो मैगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट लेंस होगा।

विज्ञापन
Oppo Reno 8T 5G set to launch in India February 3 Design features specifications leaked
Oppo Reno 8T 5G - फोटो : Oppo

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने अपने नए फोन Oppo Reno 8T 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को भारत में 3 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने रविवार को सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। नए स्मार्टफोन को ओप्पो रेनो 8 सीरीज में तीसरे मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा, बता दें कि कंपनी ने हाल ही में इस सीरीज के तहत ओप्पो रेनो 8 और ओप्पो रेनो 8 प्रो को लॉन्च किया है। Oppo Reno 8T में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मिल सकता है। चलिए जानते हैं फोन के अन्य संभावित फीचर्स और कीमत के बारे में...

    हालांकि अब तक कंपनी ने फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक में फोन की जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि फोन के कीमत 30,000 से 32,000 रुपये के बीच हो सकती है। फोन को 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज में पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    लीक्स के अनुसार, Oppo Reno 8T में तीन रियर कैमरे होंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 100 मेगापिक्सल का होगा। अन्य दो लेंस में से एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और दूसरा दो मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट लेंस होगा। फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। Oppo Reno 8T 5G के स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस होने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo Reno 8T में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ SUPERVOOC 33W की फास्ट चार्जिंग होगी। इसके अलावा वॉटर रेसिस्टेंट के लिए फोन को IPX54 की रेटिंग मिलेगी। कहा जा रहा है कि Oppo Reno 8T को एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13 के साथ पेश किया जाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें