Oppo Reno 8 vs Oneplus nord 2T: 30 हजार में बेस्ट फोन कौन है?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 Jul 2022 04:38 PM IST
सार

Oppo Reno 8 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है, वहीं OnePlus Nord 2T 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये है। इन दोनोंं फोन का जबरदस्त मुकाबला हो रहा है।

Oppo Reno 8 Vs Oneplus Nord 2T Know Price In India, Specifications And Features Comparison In Hindi
Oppo Reno 8 Vs Oneplus Nord 2T - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ओप्पो इंडिया ने हाल ही में Oppo Reno 8 सीरीज को भारत में लॉन्च किया है। इस सीरीज के तहतक Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 pro फोन लॉन्च किए गए हैं। Oppo Reno 8 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है, वहीं OnePlus Nord 2T 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये है। इन दोनोंं फोन का जबरदस्त मुकाबला हो रहा है। दोनों फोन में मीडियाटेक हीलियो Dimensity 1300 प्रोसेसर दिया गया है लेकिन इन दोनों में आपके लिए बेस्ट कौन सा होगा, आइए जानते हैं...

    Oppo Reno 8 को शिमर ब्लैक और शिमर गोल्ड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इस फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।OnePlus Nord 2T 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये है। 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है।

    Oppo Reno 8 में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो (1,080 x 2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले में SGS आई केयर फीचर्स, गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है। फोन एंड्रॉयड 12 आधारित Color OS 12.1 के साथ आता है। Oppo Reno 8 में मीडियाटेक Dimensity 1300 प्रोसेसर मिलता है।OnePlus Nord 2T 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित OxygenOS 12.1 है। इसके अलावा 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और इसके साथ HDR10+ का सपोर्ट है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 है। इसमेंमीडियाटेक हीलियो Dimensity 1300 प्रोसेसरके साथ 12 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें