भारत में जल्द लॉन्च होगी Oppo Reno 8 सीरीज, अल्ट्रा फास्ट प्रोसेसर के साथ मिलेगा दमदार कैमरा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 13 Jul 2022 04:13 PM IST
सार

Oppo Reno 8 को streamlined unibody डिजाइन के साथ लॉन्च किया जाएगा। बड़े कैमरा बंप और स्लिम होने की बजह से Oppo Reno 8 दिखने में प्रीमियम और स्टाइलिस लगता है।

विज्ञापन
Oppo Reno 8 series set to be launch in india 18 july with Dimensity 1300
Oppo Reno 8 series - फोटो : Oppo

    विस्तार

    चाईनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपनी नई Oppo Reno 8 सीरीज को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। ओप्पो 18 जुलाई को Oppo Reno 8 सीरीज के तहत Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इसकी लॉन्चिंग से पहले ही इसके फीचर्स और लुक्स की जानकारी लीक हो गई है। बताया जा रहा है कि यह फोन 7.67mm पतला और बड़े कैमरा बंप के साथ आएगा। चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि इस फोन में आपको कौन से नए फीचर्स मिलने वाले हैं।

    Oppo Reno 8 को शिमर ब्लैक और शिमर गोल्ड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की कीमत 30 हजार से 35 हजार के बीच रहने वाली है। इसे 18 जुलाई से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Oppo Reno 8 को streamlined unibody डिजाइन के साथ लॉन्च किया जाएगा। बड़े कैमरा बंप और स्लिम होने की बजह से Oppo Reno 8 दिखने में प्रीमियम और स्टाइलिस लगता है। इस फोन के फ्रंट साइड लेफ्ट कॉर्नर पर पंच होल कैमरा मिलता है। फोन में सोनी के डुअल फ्लैगशिप इमेज सेंसर के साथ तीन रियर कैमरे मिलने वाले हैं, इसका प्रायमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल और 2-2 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल और मैक्रो लेंस होंगे। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। वीडियोग्राफी एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए इस फोन में अल्ट्रा HDR वीडियो और अल्ट्रा नाइट वीडियो फीचर भी दिया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें