Oppo Reno 8 Series: 80W की चार्जिंग के साथ तीन फोन लॉन्च, जानें सभी फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 24 May 2022 02:01 PM IST
सार

Oppo Reno 8 Series को चीन फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। इस सीरीज के तहत Oppo Reno 8, Reno 8 Pro और Reno 8 Pro+ जैसे स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं।

विज्ञापन
Oppo Reno 8 Series oppo Reno 8 Reno 8 Pro and Reno 8 Pro plus launched With 50 Megapixel Triple Rear Camera
Oppo Reno 8 Series - फोटो : Oppo

    विस्तार

    ओप्पो ने अपनी Oppo Reno 8 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। Oppo Reno 8 Series को चीन फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। इस सीरीज के तहत Oppo Reno 8, Reno 8 Pro और Reno 8 Pro+ जैसे स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। तीनों फोन की डिजाइन और फीचर्स काफी हद तक एक ही जैसे हैं। तीनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। फोन के साथ 80W की फास्ट चार्जिंग भी दी गई है।

    Oppo Reno 8 की शुरुआती कीमत 2,499 चीनी युआन यानी करीब 29,000 रुपये है। वहीं Oppo Reno 8 Pro की शुरुआती कीमत 2,999 युआन यानी करीब 34,900 रुपये और Oppo Reno 8 Pro+ की शुरुआती कीमत 3,699 युआन यानी करीब 43,000 रुपये है। इन तीनों फोन की भारत में उपलब्धता की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन

    Oppo Reno 8 में एंड्रॉयड 12 के साथ ColorOS 12.1 है। इसके अलावा इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo Reno 8 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.3, GPS/A-GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Oppo Reno 8 में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W की सुपर फ्लैश चार्ज का सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें