Oppo Reno 8 series: भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, दो फोन एक साथ होंगे लॉन्च, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 30 Jun 2022 02:03 PM IST
सार

Oppo ने ट्वीट करके इन दोनों फोन की लॉन्चिंग की जानकारी दी है। ओप्पो ने कहा है कि रेनो 8 प्रो के साथ MariSilicon X इमेजिंग प्रोसेसर मिलेगा।

विज्ञापन
Oppo Reno 8 and Oppo Reno 8 Pro India Launch Teased specifications
OPPO Reno 8 Series - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ओप्पो रेनो 8 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। इस सीरीज के तहत Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro को भारत में पेश किया जाएगा। ये दोनों पहले चीन में लॉन्च हो चुके हैं। Oppo ने ट्वीट करके इन दोनों फोन की लॉन्चिंग की जानकारी दी है। ओप्पो ने कहा है कि रेनो 8 प्रो के साथ MariSilicon X इमेजिंग प्रोसेसर मिलेगा। Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है लेकिन एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों फोन में 21 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

    Oppo की वेबसाइट पर भी फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव हो गया है। फोन के भारतीय वर्जन के फीचर्स के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि Oppo Reno 8 को चाइनीज वर्जन के फीचर्स के साथ ही लॉन्च किया जाएगा, जबकि Oppo Reno Pro, Oppo Reno Pro+ का री-ब्रांडेड वर्जन होगा।

    विज्ञापन

    Oppo Reno 8 में एंड्रॉयड 12 के साथ ColorOS 12.1 है। इसके अलावा इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo Reno 8 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.3, GPS/A-GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Oppo Reno 8 में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W की सुपर फ्लैश चार्ज का सपोर्ट है।

    जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि यह फोन Oppo Reno 8 Pro+ का री-ब्रांडेड वर्जन होगा। ऐसे में दोनों फोन के फीचर्स एक जैसे ही होंगे। Oppo Reno 8 Pro में एंड्रॉयड 12 के साथ ColorOS 12.1 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

    डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन होगा। फोन में Dimensity 8100-Max प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। Oppo Reno 8 Pro+ में भी तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    बेस्ट कैमरा एक्सपेरियंस के लिए इसमें Mariana MariSilicon X चिप दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.3, GPS/A-GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Oppo Reno 8 Pro+ में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W की सुपर फ्लैश चार्ज का सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें