Oppo Reno 8 5G Review: स्टाइलिश तो है लेकिन परफॉर्मेंस कैसी है, कैमरा सैंपल के साथ पढ़ें रिव्यू
Oppo Reno 8 5G में फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। Oppo Reno 8 5G की कीमत 29,999 रुपये है और यह एक ही रैम-स्टोरज वेरियंट में उपलब्ध है। फोन में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग और नाइट मोड के लिए अलग से एक बटन दिया गया है।

विस्तार
Oppo ने हाल ही में Oppo Reno 8 5G को भारत में लॉन्च किया है। Oppo Reno 8 5G को खासतौर पर उनके लिए पेश किया गया है जो कि एक आकर्षक लुक और स्लिम बॉडी वाले फोन की तलाश में हैं। Oppo Reno 8 5G में फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। Oppo Reno 8 5G की कीमत 29,999 रुपये है और यह एक ही रैम-स्टोरज वेरियंट में उपलब्ध है। 30 हजार रुपये के सेगमेंट में Oppo Reno 8 5G के मुकाबले आईकू, रेडमी, वनप्लस और सैमसंग के कई सारे फोन मौजूद हैं। आइए रिव्यू में जानते हैं कि यह फोन कैसा है?
Oppo Reno 8 5G Review: डिजाइन

Oppo Reno 8 को शिमर ब्लैक और शिमर गोल्ड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। Oppo Reno 8 5G की डिजाइन काफी हद तक गैलेक्सी एस21 सीरीज की तरह है, हालांकि रियर कैमरे का बंप काफी कम और कर्व्ड है। रिव्यू के लिए हमारे पास शिमर ब्लैक कलर था, आप चाहे तो अन्य कलर भी खरीद सकते हैं। एक हाथ से फोन को इस्तेमाल करना आसान है।

राइट में डिस्प्ले के किनारे पर पंचहोल है जिसमें फ्रंट कैमरा दिया गया है। राइट में पावर बटन है और लेफ्ट में वॉल्यूम रॉकर है। नीचे की ओर सिंगल स्पीकर के साथ टाईप-सी पोर्ट और सिम कार्ड ट्रे है। बैक पैनल की फिनिशिंग शाइनिंग वाली है और इस पर फिंगरप्रिंट्स नहीं आते हैं लेकिन धूल जमती है। बैक पैनल रौशनी पड़ने पर चमकता है। बॉडी प्लास्टिक की है।

Oppo Reno 8 5G Review: डिस्प्ले

Oppo Reno 8 5G में 6.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन फुल एचडी प्लस है। डिस्प्ले के साथ 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8 फीसदी है। डिस्प्ले का हैप्टिक टच अच्छा है और कलर्स भी अच्छे हैं।

वीडियो देखने में मजा आएगा लेकिन आप हेवी गेमर्स हैं तो 90Hz रिफ्रेश रेट होने के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। 30 हजार के सेगमेंट में Oppo Reno 8 के साथ कम रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले देकर कंपनी ने निराश किया है। डिस्प्ले में SGS आई केयर फीचर्स, गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है।