Oppo Reno 7 5G: आज पहली बार खरीदने का है मौका, जानें इसके फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Feb 2022 09:29 AM IST
सार

Oppo Reno 7 5G को चार फरवरी को Oppo Reno 7 Pro 5G के साथ भारत में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Oppo Reno 7 5G sale starts in India via flipkart price and specification
Oppo Reno 7 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ओप्पो रेनो 7 सीरीज के फोन Oppo Reno 7 5G को आज यानी 17 फरवरी को पहली बार खरीदने का मौका मिलेगा। Oppo Reno 7 5G को चार फरवरी को Oppo Reno 7 Pro 5G के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। Oppo Reno 7 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। Oppo Reno 7 5G में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर मिलगा।

    Oppo Reno 7 5G की कीमत 28,999 रुपये है। यह कीमत 8 जीबी रैम के सात 256 जीबी स्टोरेज की है। फोन को स्टेरी ब्लैक और स्टारट्रैल ब्लू कलर में खरीदने का मौका मिलेगी। फोन को आज से फ्लिपकार्ट और ओप्पो की साइट से खरीदा जा सकेगा। इस फोन के साथ Oppo Enco M32 नेकबैंड को महज 1,399 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 1,799 रुपये है। इस फोन के साथ ओप्पो 30W का पावरबैंक फ्री में दे रहा है।

    विज्ञापन

    Oppo Reno 7 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 12 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें