Oppo Reno 7 5G: DSLR जैसे कैमरे के साथ दो फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 04 Feb 2022 02:01 PM IST
सार

Oppo Reno 7 5G के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये है। इसकी बिक्री 17 फरवरी से होगी। Reno 7 5G और Reno 7 Pro 5G दोनों फोन को स्टालाइट ब्लैक और स्टाररेल्स ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Oppo Reno 7 5G and Reno 7 Pro 5G launched in India With 90Hz Displays Price and Specifications
Oppo Reno 7 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ओप्पो ने भारतीय बाजार में Oppo Reno 7 5G और Reno 7 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। Reno 7 5G और Reno 7 Pro 5G दोनों फोन पहले चीन में पिछले साल लॉन्च हो चुके हैं, हालांकि फोन के भारतीय वेरियंट अलग फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं। Oppo Reno 7 5G का मुकाबला भारतीय बाजार में Mi 11X, Realme GT Master Edition और OnePlus Nord 2 से होगा। वहीं Oppo Reno 7 Pro 5G का मुकाबला Samsung 20 FE 5G, Mi 11i HyperCharge और Realme GT जैसे फोन से होगा।

    Oppo Reno 7 5G के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये है। इसकी बिक्री 17 फरवरी से होगी। वहीं Oppo Reno 7 Pro 5G के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 8 फरवरी से होगी। Reno 7 5G और Reno 7 Pro 5G दोनों फोन को स्टालाइट ब्लैक और स्टाररेल्स ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Oppo Reno 7 5G की स्पेसिफिकेशन

    Oppo Reno 7 5G
    Oppo Reno 7 5G - फोटो : amarujala

    Oppo Reno 7 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 12 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo Reno 7 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Oppo Reno 7 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC, USB टाईप-C पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 4500mAh की डुअल सेल बैटरी है जिसके साथ 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग है। फोन का वजन 173 ग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें