कंफर्म: भारत में जल्द लॉन्च होगी Oppo Reno 7 सीरीज, मिलेगा DSLR जैसा कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 Jan 2022 01:24 PM IST
सार

इस सीरीज के तहत पिछले साल चीन में Oppo Reno 7 5G, Oppo Reno 7 Pro 5G और Oppo Reno 7SE 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं।

विज्ञापन
Oppo Reno 7 5G and Reno 7 Pro 5G India Launch Confirmed by brand expected price and specifications
Oppo Reno 7 5G series - फोटो : oppo

    विस्तार

    ओप्पो की नई स्मार्टफोन सीरीज Oppo Reno 7 की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है, हालांकि कंपनी ने अभी तक Oppo Reno 7 सीरीज की लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इस सीरीज के तहत पिछले साल चीन में Oppo Reno 7 5G, Oppo Reno 7 Pro 5G और Oppo Reno 7SE 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। इससे पहले पिछले महीने Oppo Reno 7 सीरीज की भारतीय कीमत लीक हुई थी। ओप्पो रेनो 7 सीरीज की डिजाइन आईफोन 13 सीरीज जैसी है।

    Oppo Reno 7 सीरीज की स्पेसिफिकेशन

    Oppo Reno 7 5G को भी भारत में उसी फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर मिलेगा, हालांकि प्रो मॉडल के साथ मीडियाटेक Dimensity 1200-Max प्रोसेसर मिलेगा। Oppo Reno 7 सीरीज की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।

    विज्ञापन

    ओप्पो इंडिया की वेबसाइट पर अपकमिंग फोन को लेकर माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। ओप्पो ने दावा किया है कि Oppo Reno 7 सीरीज के फोन, दुनिया के पहले ऐसे फोन होंगे जिनमें Sony IMX709 (32 मेगापिक्सल) सेंसर मिलेगा। फोन में और लेंस Sony IMX766 (50 मेगापिक्सल) मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo Reno 7 सीरीज के लिए कंपनी ने #ThePortraitExpert कैंपेन शुरू किया है। कंपनी की ओर से एक वीडियो टीजर भी जारी किया गया है। Oppo Reno 7 सीरीज की भारत में शुरुआती कीमत 28,000 रुपये हो सकती है।Oppo Reno 7 5G की स्पेसिफिकेशनOppo Reno 7 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 12 है। इसके अलावा इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है।

    वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए Oppo Reno 7 5G में 32 मेगापिक्सल का Sony IMX709 सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें 4500mAh की बैटरी है जो कि 60W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें