Oppo Reno 6, Oppo Reno 6 Pro की भारत में लॉन्चिंग तारीख हुई कंफर्म

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Jul 2021 12:16 PM IST
सार

OPPO Reno 6 Pro 5G और Reno 6 5G दोनों स्मार्टफोन में मीडियाटेक का 5G प्रोसेसर होागा। इसके अलावा दोनों फोन में 65W की सुपरवूक 2.0 फास्ट चार्जिंग मिलेगी। बता दें कि Oppo Reno 6 सीरीज को पिछले महीने ही चीन में तीन वेरियंट में लॉन्च किया गया है।

Oppo Reno 6 Pro and Oppo Reno 6 set to launch in India on 14th July 2021
Oppo Reno 6 Pro, Oppo Reno 6 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    तमाम लीक्स के बाद ओप्पो ने अपनी रेनो सीरीज 6 की भारत में लॉन्चिंग तारीख की घोषणा कर दी है। Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro की भारत में लॉन्चिंग 14 जुलाई को होने जा रही है। इसकी पुष्टि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कर दी है। ये दोनों स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च होंगे।

    OPPO Reno 6 Pro 5G और Reno 6 5G दोनों फोन में बेस्ट इमेजिंग तकनीक मिलेगी। ओप्पो का कहना है कि इन दोनों फोन में बोकेह फ्लेयर पोट्रेट वीडियो मोड के साथ एआई हाईलाइट वीडियो और प्रोफेशनल कैमरा फीचर भी मिलेगा। Oppo Reno 6 सीरीज की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।

    OPPO Reno 6 Pro 5G और Reno 6 5G दोनों स्मार्टफोन में मीडियाटेक का 5G प्रोसेसर होागा। इसके अलावा दोनों फोन में 65W की सुपरवूक 2.0 फास्ट चार्जिंग मिलेगी। बता दें कि Oppo Reno 6 सीरीज को पिछले महीने ही चीन में तीन वेरियंट में लॉन्च किया गया है।

    Oppo Reno 6 Pro, Oppo Reno 6 की कीमत

    Oppo Reno 6 Pro और Oppo Reno 6 की कीमत चीनी वेरियंट के करीब ही होगी। Oppo Reno 6 Pro की चीन में शुरुआती कीमत 3,499 चीनी युआन यानी करीब 39,800 रुपये है। यह कीमत 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। वहीं Oppo Reno 6 की शुरुआती कीमत 2,799 चीनी युआन यानी करीब 31,800 रुपये है

    Oppo Reno 6 Pro की स्पेसिफिकेशन

    Oppo Reno 6 Pro में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर, 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। Oppo Reno 6 Pro में चार रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी 64 मेगापिक्सल का होगा। फोन में 4500mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 65W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें