Oppo Reno 4 Pro भारत में हुआ लॉन्च, साथ में मिलेगा 65W का चार्जर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 31 Jul 2020 02:18 PM IST
सार

Oppo Reno 4 Pro में मिलेगी 128 जीबी की स्टोरेज32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस है फोन

विज्ञापन
Oppo Reno 4 Pro launched in India With Snapdragon 720G and Quad Rear Camera
Oppo Reno 4 Pro - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ओप्पो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo Reno 4 Pro लॉन्च कर दिया है। यह फोन इसी साल मार्च में लॉन्च हुए Reno 3 Pro का अपग्रेडेड वर्जन है। Oppo Reno 4 Pro में कंपनी ने बाजार में मौजूद अबतक का सबसे फास्ट चार्जर दिया है। Oppo Reno 4 Pro में 65W का SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर है।

    Oppo Reno 4 Pro की कीमत

    Oppo Reno 4 Pro के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 34,990 रुपये है। यह फोपन नेमली स्टैरी नाइट और सिल्की व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री पांच अगस्त से अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल और स्नैपडील से होगी।

    विज्ञापन

    Oppo Reno 4 Pro की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 10 आधारित ColorOS 7.2 मिलेगा। इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले एमोलेड मिलेगी और इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके अलावा इसमें क्वॉलकॉम 720G स्नैपड्रैगन प्रोससर है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में कूलिंग सिस्टम भी है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: बड़े धमाके की तैयारी में जियो, 500 रुपये से भी कम में लॉन्च कर सकता है फोन

    Oppo Reno 4 Pro का कैमरा

    फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें पहला लेंस 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.7 है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल मोनो लेंस मिलेगा। 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। सेल्फी लेंस के साथ अल्ट्रा नाइट सेल्फी मोड मिलेगा। कैमरे के साथ स्टेबलाइजेशन मिलेगा।

    Oppo Reno 4 Pro की बैटरी

    फोन में 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.1, जीपीएस/A-जीपीएस/NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। इस फोन में 4000mAh की बैटरी मिलेगी जो 65W SuperVOOC 2.0 चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ सुपर पावर सेविंग मोड भी है जिसे लेकर पांच फीसदी बैटरी रहने पर 77 मिनट के व्हाट्सएप वीडियो कॉल का दावा किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें