ओप्पो Reno 4 और Reno 4 Pro 5G स्मार्टफोन से उठा पर्दा, मिलेंगे दोनों डिवाइस में तीन कैमरे

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 07 Jun 2020 10:51 AM IST
सार

ओप्पो रेनो 4 और 4 प्रो स्मार्टफोन हुए लॉन्चओप्पो रेनो 4 सीरीज की शुरुआती कीमत है 2,999 चीनी युआन (करीब 31,960 रुपये)दोनों स्मार्टफोन के रियर में मिलेंगे तीन कैमरे

Oppo Reno 4 and Reno 4 Pro 5G smartphone launched in china know price and specifications
oppo reno 4 - फोटो : TechTipster_

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने लंबे समय से चर्चा में बनी ओप्पो रेनो 4 सीरीज को आखिरकार चीन में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत रेनो 4 (Oppo Reno 4) और रेनो 4 प्रो (Oppo Reno 4 Pro) स्मार्टफोन को बाजार में उतारा गया है। इन दोनों स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी और स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इन दोनों डिवाइस में एचडी डिस्प्ले के साथ रियर में तीन कैमरे मिले हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले ओप्पो ए31 स्मार्टफोन को ग्लोबली पेश किया था।

    ओप्पो रेनो 4 स्मार्टफोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 2,999 चीनी युआन (करीब 31,960 रुपये) और 3,299 चीनी युआन (करीब 35,145 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को डायमंड ब्लू, मिरर ब्लैक और टैरो पर्पल कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

    कंपनी ने रेनो 4 प्रो स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,799 चीनी युआन (करीब 40,470 रुपये) और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,299 चीनी युआन (करीब 45,790 रुपये) रखी है। वहीं, इस स्मार्टफोन को डायमंड ब्लू, मिरर ब्लैक, टाइटेनियम ब्लैक और ग्रीन ग्लिटर कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें