Oppo Reno 3 के ग्लोबल वेरिएंट से उठा पर्दा, मिलेगा 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 18 Mar 2020 11:57 AM IST
सार

Oppo Reno 3 का ग्लोबल वेरिएंट हुआ लॉन्चयूजर्स को इस फोन में मिले हैं दमदार फीचर्सकंपनी ने इससे पहले रेनो 3 का 5जी वेरिएंट किया था पेश

Oppo Reno 3 global varient Launched In International Market Know Price And Features In Hindi
oppo reno 3 - फोटो : techylogy/twitter

    विस्तार

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने रेनो 3 (Oppo Reno 3) के ग्लोबल वेरिएंट को अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया है। यूजर्स को इस फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर, एचडी डिस्प्ले और शानदार कैमरा मिला है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस वेरिएंट की भारत में लॉन्चिंग को लेकर जानकारी नहीं दी है। आपको बता दें कि ओप्पो ने पिछले साल दिसंबर में रेनो 3 और 3 प्रो के 5जी वेरिएंट को चीनी बाजार में उतारा था। तो आइए जानते हैं रेनो 3 के ग्लोबल वेरिएंट की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    कंपनी ने अब तक रेनो 3 के ग्लोबल वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद की जा रही हैं कि इस वेरिएंट की कीमत मिड प्रीमियम रेंज में रखी जाएगी। वहीं, कंपनी ने कुछ दिनों पहले ओप्पो रेनो 3 प्रो को भारत में पेश किया था।

    फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.4 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी 90 चिपसेट और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7 पर काम करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें