जल्द लॉन्च होगा दमदार कैमरे वाला Oppo Reno 10 Pro+, ऑफिशियल इमेज आई सामने, जानें फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 21 May 2023 09:44 AM IST
सार

कंपनी Oppo Reno 10 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के तहत Oppo Reno 10, Oppo Reno 10 Pro और Oppo Reno 10 Pro+ को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Oppo Reno 10 Pro+ set to launch on May 24 with Oppo K11x Design Tipped ahead launch All Details
Oppo Reno 10 Pro+ - फोटो : Oppo

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने अपने नए कैमरा फोन Oppo Reno 10 Pro+ को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 24 मई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी Oppo Reno 10 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के तहत Oppo Reno 10, Oppo Reno 10 Pro और Oppo Reno 10 Pro+ को लॉन्च किया जाएगा। प्रो प्लस वेरियंट की ऑफिशियल इमेज भी सामने आ गई है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस किया जाएगा।

    Oppo Reno 10 Pro+ की संभवित स्पेसिफिकेशन

    कंपनी ने सीरीज के हाई एंड वेरियंट फोन Oppo Reno 10 Pro प्लस के लैंडिंग पेज पर फोन की डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी रिवील की है। इसी बीच एक टिप्सटर ने अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ डिजाइन रेंडर्स भी शेयर किए हैं। लीक ने एक नए Oppo K-सीरीज फोन, यानी Oppo K11x के लॉन्च पर भी संकेत दिया है। कथित फोन के डिजाइन रेंडर भी ऑनलाइन सामने आए हैं।

    विज्ञापन

    Oppo Reno 10 Pro+ का संभावित कैमरा

    टिप्स्टर Evan Blass ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ओप्पो रेनो 10 प्रो प्लस की लीक तस्वीरें शेयर की हैं। फोन को तीन कलर वेरियंट- गोल्ड, ब्लैक और पर्पल में पेश किया जा सकता है। ओप्पो चीन की वेबसाइट पर स्मार्टफोन की लिस्टिंग से भी इसकी पुष्टि हुई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लीक की गई फोटो में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिखाया गया है। फोन के बैक पैनल पर ओप्पो ब्रांडिंग होगी। आगे की तरफ इसमें डिस्प्ले के टॉप सेंटर में एक पंच-होल कटआउट डिस्प्ले के साथ सेल्फी कैमरा होगा। फोन में आगे की तरफ एक एलईडी फ्लैश भी मिल सकता है।

    अपकमिंग ओप्पो रेनो 10 प्रो प्लस को 16 जीबी रैम और 512 जीबी तक ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस किया जा सकता है। फोन ColorOS 13.1 पर चलेगा और इसमें MariSilicon X NPU का सपोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें