इस दिन भारत में लॉन्च होगी Oppo Reno 10 सीरीज, दमदार कैमरे के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स
सीरीज के तहत Oppo Reno 10, Oppo Reno 10 pro और Oppo Reno 10 Pro Plus को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी दी है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Oppo Reno 10 5G Series को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी इस सीरीज को 10 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। सीरीज के तहत Oppo Reno 10, Oppo Reno 10 pro और Oppo Reno 10 Pro Plus को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी दी है। कंपनी के अनुसार, रेनो 10 प्रो प्लस को 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो पोरट्रेट कैमरे से लैस किया जाएगा। इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल सोनी फ्लैगशिप IMX890 प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
अब तक कंपनी ने फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। एक टिपस्टर ने पहले रेनो 10 सीरीज के तीनों फोन की कीमत की जानकारी लीक की थी, जिसमें दावा किया गया था कि भारत में ओप्पो रेनो 10 की कीमत 30,000 रुपये से शुरू होगी। जबकि ओप्पो रेनो 10 प्रो और टॉप-ऑफ-द-लाइन ओप्पो रेनो 10 प्रो+ की कीमत क्रमशः 40,000 रुपये और 50,000 रुपये से शुरू होगी।
कंपनी ने सोमवार को घोषणा कर जानकारी दी है कि ओप्पो रेनो 10 सीरीज को 10 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन की माइक्रोसाइट को भी लाइव कर दिया है, जिसमें रेनो 10 सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी दी गई है। फोन में OIS के साथ 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा शामिल है। फोन में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर और 100W SuperVOOC फ्लैश चार्ज सपोर्ट भी मिलेगा।
- अलर्ट: टॉयलेट में स्मार्टफोन का इस्तेमाल पहुंचा सकता है अस्पताल, एक्सपर्ट ने बताए यह नुकसान
- Samsung S23 vs Asus Zenfone 10: कौन है ज्यादा दमदार
- WhatsApp ने भारत में 65 लाख से ज्यादा अकाउंट को किया बैन, कहीं आपका नंबर भी तो नहीं शामिल?
- WhatsApp: अब व्हाट्सएप में भेज सकेंगे हाई-क्वालिटी वीडियो! आने वाला है यह कमाल का फीचर