दमदार कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुई Oppo Reno 10 5G Series, इसमें है 32MP सेल्फी सेंसर, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 10 Jul 2023 02:19 PM IST
सार

Oppo Reno 10 5G Series में 6.7 इंच डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट मिलता है। सीरीज के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल सेल्फी शूटर मिलता है।

विज्ञापन
Oppo Reno 10 5G Series Launched in India with OIS camera know Price Specifications
Oppo Reno 10 5G Series - फोटो : Oppo

    विस्तार

    ओप्पो ने सोमवार 10 जुलाई को भारत में अपनी नई कैमरा फोन सीरीज Oppo Reno 10 5G Series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत Oppo Reno 10 5G, Reno 10 Pro 5G और Reno 10 Pro+ 5G को लॉन्च किया गया है। नई रेनो सीरीज को एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13.1 के साथ पेश किया गया है। तीनों फोन में 6.7 इंच डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट मिलता है। सीरीज के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल सेल्फी शूटर मिलता है। ओप्पो रेनो 10 प्रो+ में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    ओप्पो रेनो 10 5G सीरीज को ग्लॉसी पर्पल और सिल्वर ग्रे शेड्स में पेश किया गया है। ओप्पो रेनो 10 प्रो+ 5G के 12GB रैम +256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 54,999 रुपये और ओप्पो रेनो 10 प्रो 5G के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं रेनो 10 5G की कीमत की घोषणा 20 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे IST पर की जाएगी। इसे आइस ब्लू और सिल्वरी ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। ओप्पो रेनो 10 प्रो 5जी और ओप्पो रेनो 10 प्रो+ 5जी की बिक्री 13 जुलाई से शुरू होगी। दोनों फोन को फ्लिपकार्ट, ओप्पो इंडिया ऑनलाइन स्टोर और देश भर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    ओप्पो रेनो 10 प्रो+ 5G में एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13.1 मिलता है। फोन में HDR 10+ सपोर्ट के साथ 6.74 इंच एमोलेड 3डी कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ (1,240x 2,722 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120Hz LTPS डायनामिक रिफ्रेश रेट और 240Hz तक टच सैम्पलिंग रेट मिलता है। डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 450ppi, 93.9 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। डिस्प्ले के साथ 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत कवरेज के साथ DCI-P3 कलर गैमोट और ग्लास पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटिंग मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 12GB LPDDR5 रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर मिलता है। रैम को 8GB और वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। फोन में 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट है। गेमिंग के लिए फोन में 3,500 मिमी वर्ग वीसी लिक्विड कूलिंग सरफेस मिलता है। इसमें एक एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर भी शामिल है।

    Oppo Reno 10 Pro+ 5G के कैमरा सपोर्ट की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में (OIS) के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, सोनी IMX890 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।

    ओप्पो रेनो 10 प्रो प्लस में 4,700mAh बैटरी और 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन को शून्य से 100 फीसदी चार्ज होने में 27 मिनट का समय लगता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो फोन में 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें