Oppo Realme 1 की पहली सेल आज, सिर्फ 13,990 रुपये में मिलेगी 6GB रैम

ओप्पो ने हाल ही में भारत में अपने ब्रांड के स्मार्टफोन रियलमी 1 को लॉन्च किया था। वहीं अब रियलमी 1 की बिक्री अमेजॉन से होने लगी है। फोन की पहली सेल आज यानि 25 मई दोपहर 12 बजे से होगी। फोन के साथ एसबीआई कार्ड पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा फोन के साथ ग्राहकों कवर और स्क्रीन प्रोटेक्टर भी साथ में मिलेगा। Realme 1 की भारत में शुरुआती कीमत 8,990 रुपये है। यह फोन 6 जीबी तक की रैम के साथ मिलेगा।
ओप्पो रियलमी 1 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज का मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर है। यह फोन 3GB रैम/32GB स्टोरेज, 4GB रैम/ 64GB स्टोरेज और 6GB रैम/128GB स्टोरेज के वेरियंट में मिलेगा।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। कंपनी का कहना है कि रियलमी 1 में ओप्पो एआई ब्यूटी 2.0 फीचर दिया गया है। हालांकि फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। वहीं मेमोरी कार्ड के लिए अलग से स्लॉट मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3410 एमएएच की बैटरी, डुअल 4G VoLTE सपोर्ट मिलेगा।
फोन की कीमत की बात करें तो इसके 3GB रैम/32GB स्टोरेज की कीमत 8,990 रुपये, 4GB रैम/ 64GB स्टोरेज की कीमत 10,990 रुपये और 6GB रैम/128GB की कीमत 13,990 रुपये है। हालांकि आज होने वाली सेल में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज तथा 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट ही मिलेेंगे।