Oppo Pad Air भारत में लॉन्च, मिलेगी 7 जीबी की रैम और 10.36 इंच की डिस्प्ले

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 18 Jul 2022 07:45 PM IST
सार

ओप्पो के इस पहले टैबलेट को सिंगल ग्रे कलर में पेश किया गया है। इसमें 10.36 इंच की 2K डिस्प्ले और ऑक्टा कोर क्वालकॉम Snapdragon 680 6nm प्रोसेसर मिलता है।

विज्ञापन
Oppo Pad Air Tablet to Launch Today in India Know Expected Price Features and Specification Details Here
Oppo Pad Air - फोटो : Oppo

    विस्तार

    चाईनीज ब्रांड ओप्पो ने Oppo Pad Air टैबलेट को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। 6.94mm पतला Oppo Pad Air ओप्पो का पहला टैबलेट है। इस टैबलेट को ओप्पो ने सोमवार को शाम 6 बजे अपने मेगा इवेंट में लॉन्च किया है। इस इवेंट में Oppo Pad Air टैबलेट के साथ Oppo Enco X2 TWS ईयरबड्स और Oppo Reno 8 स्मार्टफोन सीरीज को भी लॉन्च किया गया है। Oppo Pad Air एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS के साथ आता है। टैबलेट में 10.36 इंच की 2K डिस्प्ले देखने को मिलती है। चलिए जानते हैं इस डिवाइस में आपको और क्या-क्या फीचर्स मिलने वाले हैं।

    ओप्पो के इस पहले टैबलेट को सिंगल ग्रे कलर में पेश किया गया है। Oppo Pad Air के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 16,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 19,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के माध्यम से 23 जुलाई से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Oppo Pad Air में 10.36 इंच की 2K डिस्प्ले दी गई है, जो 2,000x1,200 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। Oppo Pad Air टैबलेट में एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12 पर आता है। Oppo Pad Air में ऑक्टा कोर क्वालकॉम Snapdragon 680 6nm प्रोसेसर दिया गया है।Oppo Pad Air 4 जीबी की LPDDR4x रैम के साथ आता है, जिसको 7 जीबी तक (4 जीबी फिजिकल रैम + 3 जीबी वर्चुअली रैम) वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से इस टैबलेट की स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट में क्वार्ड स्पीकर मिलते हैं, जो Dolby Atmos को सपोर्ट करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें