इंतजार खत्म: Oppo Pad Air हुआ लॉन्च, मिलेगी 6GB रैम
Oppo Pad Air को 10.36 इंच की डिस्प्ले और स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया गया है। Oppo Pad Air के साथ ओप्पो ने Oppo Enco R ईयरबड्स को भी लॉन्च किया है।

विस्तार
ओप्पो ने अपने नए टैबलेट Oppo Pad Air को लॉन्च कर दिया है, हालांकि टैब की लॉन्चिंग फिलहाल चीन में ही हुई है। Oppo Pad Air को 10.36 इंच की डिस्प्ले और स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया गया है। Oppo Pad Air के साथ ओप्पो ने Oppo Enco R ईयरबड्स को भी लॉन्च किया है। इस बड्स में 13.4mm का ड्राइवर दिया गया है और इसकी बैटरी को लेकर 20 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।
Oppo Pad Air, Enco R price की कीमत
Oppo Pad Air के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,299 युआन यानी करीब 15,100 रुपये है। इसके 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,499 युआन यानी करीब 17,500 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,699 युआन यानी करीब 19,800 रुपये है। Oppo Enco R की कीमत 299 युआन यानी करीब 3,500 रुपये रखी गई है।
Oppo Pad Air की स्पेसिफिकेशन
Oppo Pad Air में एंड्रॉयड 12 के साथ ColorOS है। इसमें 10.36 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 360 है। Pad Air में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU, 6 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।
Oppo Pad Air में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैब में Wi-Fi 5, ब्लूटूथ v5.1 और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। Oppo Pad Air में 7100mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। टैब में चार स्पीकर हैं जिनके साथ Dolby Atmos का सपोर्ट है।