कई लीक्स के बाद Oppo K9 Pro हुआ लॉन्च, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली है डिस्प्ले

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 27 Sep 2021 12:39 PM IST
सार

Oppo K9 Pro के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,199 चीनी युआन यानी करीब 25,100 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,699 युआन यानी करीब 30,800 रुपये है।

विज्ञापन
Oppo K9 Pro launched in chhina With 64 Megapixel Main Rear Camera Price and Specifications
Oppo K9 Pro - फोटो : Oppo

    विस्तार

    ओप्पो ने कई सारे लीक्स के बारे अपने नए स्मार्टफोन Oppo K9 Pro को आखिरकार चीन में लॉन्च कर दिया है जो कि Oppo K9 का अपग्रेडेड वर्जन है। Oppo K9 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। फोन में मीडियाटेक Dimnesity 1200 प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है और डुअल स्टीरियो स्पीकर भी है।

    Oppo K9 Pro की कीमत

    Oppo K9 Pro के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,199 चीनी युआन यानी करीब 25,100 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,699 युआन यानी करीब 30,800 रुपये है। फोन को ऑब्सडियन वॉरियर और ग्लेशियर ओवरट्यूर कलर में खरीदा जा सकेगा। चीन से बाहर इस फोन की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    Oppo K9 Pro की स्पेसिफिकेशन

    Oppo K9 Pro में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.3 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo K9 Pro का कैमरा

    कैमरे के मामले में फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस है जिसका अपर्चर f/1.7 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    Oppo K9 Pro की बैटरी

    ओप्पो के इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 60W की सुपर फ्लैश फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाईप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ v5.2, Wi-Fi 802.11 ac, 5G, NFC जैसे फीचर्स हैं। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर भी दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें